• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sa Re Ga Ma Pa 2023 Winner: पश्चिम बंगाल के Albert Kabo Lepcha बने सा रे गा मा पा शो के विजेता, पहले थे शेफ

बीते दिन 26 नवंबर को सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन को उनका विनर मिला। फिनाले में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 27 Nov 2023 12:45:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Nov 2023 12:45:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sa Re Ga Ma Pa 2023 Winner: पश्चिम बंगाल के Albert Kabo Lepcha बने सा रे गा मा पा शो के विजेता, पहले थे शेफ
Albert Kabo Lepcha winner

HighLights

  1. इस बार के सीजन के विनर एल्बर्ट काबो लेपचा बने हैं।
  2. पश्चिम बंगाल के रहने वाले काबो लेपचा की सिंगिंग ने जजेस का भी दिल जीता।
  3. निष्ठा शर्मा और रणिता बनर्जी इस सीजन के फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sa Re Ga Ma Pa 2023 Winner: टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा सबसे लोकप्रिय शो है। इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी। शो के कई सीजन आ चुके हैं। इस साल सा रे गा मा पा के नए सीजन का प्रीमियर तीन साल पहले हुआ था। वहीं, बीते दिन 26 नवंबर को सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन को उनका विनर मिला। फिनाले में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस बार के सीजन के विनर एल्बर्ट काबो लेपचा बने हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं एल्बर्ट काबो लेपचा और कैसी थी उनकी सा रे गा मा पा शो की जर्नी।

naidunia_image

Albert Kabo Lepcha ने जीती ट्रॉफी

दरअसल, सा रे गा मा पा में कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल के रहने वाले काबो लेपचा की सिंगिंग ने दर्शकों के साथ-साथ जजेस का भी हर बार दिल जीता। शुरू से ही शो के जज हिमेश रेशमिया, अनु मलिक और नीति मोहन इस कंटेस्टेंट की सिंगिंग के दीवाने हो गए थे। आखिरकार इस सीजन की ट्रॉफी Albert Kabo Lepcha ने ही जीती। अब फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर रहे हैं। साथ ही Albert ने भी ट्रॉफी के साथ अपनी एक फोटो साझा की है। वहीं, निष्ठा शर्मा और रणिता बनर्जी इस सीजन के फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने।


View this post on Instagram

A post shared by Albert Kaboo Lepcha (@albertlepcha_official)

एल्बर्ट ने जाहिर की अपनी खुशी

एल्बर्ट मे भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। ईमानदारी से कहूं, तो ये एक बहुत ही टफ प्रतियोगिता थी, क्योंकि इस सीजन में सब कंटेस्टेंट काफी टैलेंटेड थे। मैं सच में आभारी हूं कि मुझे उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। मैंने इस पूरे सफर में बहुत कुछ सीखा है, जिसके लिए मैं अपने मैंटर को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने बतौर सिंगर मेरे पोटेंशियल को एक स्केल अप किया है। मुझे अपनी खुद की सिंगल रिलीज करने का भी मौका मिला। मुझे लोगों का काफी प्यार मिला। मेरी इस जर्नी को खूबसूरत बनाने के लिए मैं सबका शुक्रिया अदा करता हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 Shows (@zee5shows)

शेफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं

विनर के बैकग्राउंड की बात करें, तो कालिम्पोंग से ताल्लुक रखने वाले एल्बर्ट 27 साल के हैं। वे अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में रहते हैं। इस शो में आने से पहले वे महीने में 5 से 7 शोज लाइव किया करते थे। उनका खुद का बैंड भी है, जिसका नाम काबो एंड कंपनी है, जहां वे अपने बैंड मेंबर्स के साथ मिलकर परफॉर्म करते हैं। उन्होंने स्कूल के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था, वे चर्च में भी गाया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद उन्होंने बतौर शेफ भी काम किया, लेकिन दादा की डेथ के बाद वह अपने होम टाउन वापस आ गए और उन्होंने एक सिंगर के रूप में गाना शुरू किया। वे टूरिस्ट गाइड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।