• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार सैफ अली खान ने मांगी माफी, सीताहरण को लेकर दिया था विवादित बयान

Saif Ali Khan भगवान राम के चरित्र का चित्रण करती इस फिल्म में प्रभास राम का किरदार निभा रहे हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 06 Dec 2020 11:10:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Dec 2020 11:19:59 PM (IST)
आखिरकार सैफ अली खान ने मांगी माफी, सीताहरण को लेकर दिया था विवादित बयान

एक इंटरव्यू में सीताहरण को लेकर विवादित बयान देने पर धार्मिंक भावनाएं आहत करने को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता सैफ अली खान ने रविवार को माफी मांगी है। सैफ अली खान ने कहा कि भगवान राम हमेशा मेरे लिए धार्मिंकता और वीरता के प्रतीक रहे हैं। सीताहरण और रावण के कृत्य को लेकर मैंने जो भी कहा उसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

गौरतलब है कि सैफ ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अपनी फिल्म आदिपुरुष के बारे में बात करते हुए रावण के किरदार को दिलचस्प बताते हुए बदले की भावना में सीता हरण को न्यायसंगत दिखाए जाने की बात कही थी। इसके बाद से सैफ अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए थे।


इंटरनेट मीडिया पर भी सैफ को लोगों ने ट्रोल किया था। इस फिल्म में सैफ रावण का किरदार निभा रहे हैं। भाजपा नेता राम कदम ने भी ट्विटर पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत को टैग करते हुए सैफ के इस बयान पर आपत्ति जताई थी।

अब बोले, मेरी ऐसी मंशा नहीं थी

रविवार को एक बयान जारी करते हुए सैफ ने आहत हुए लोगों से माफी मांगी है। बयान में उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि मेरे एक साक्षात्कार के दौरान कही गई बातों से लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। मेरी मंशा ऐसा करने की नहीं थी। मैं अपना बयान वापस लेता हूं। इससे आहत हुए लोगों से भी माफी मांगता हूं। मेरे लिए भगवान राम हमेशा ही धार्मिंकता और वीरता के प्रतीक रहे हैं। आदिपुरुष बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। भगवान राम के चरित्र का चित्रण करती इस फिल्म में प्रभास राम का किरदार निभा रहे हैं।