• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Veeru Devgan's Prayer Meet: वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचे अमिताभ और सलमान सहित तमाम दिग्गज स्टार, देखें Photos

पिता वीरू देवगन की प्रेयर मीट में अजय देवगन अपनी मां वीणा देवगन, पत्नी काजोल और बेटी न्यासा के साथ पहुंचे।

By Sushma BarangeEdited By: Sushma Barange
Publish Date: Fri, 31 May 2019 10:26:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2019 10:56:05 AM (IST)
Veeru Devgan's Prayer Meet: वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचे अमिताभ और सलमान सहित तमाम दिग्गज स्टार, देखें Photos

अजय देवगन के पिता और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने 27 मई को आखिरी सांस ली थी। उनके निधन के चार दिन बाद देवगन फैमिली ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन किया। पिता की प्रेयर मीट में अजय देवगन अपनी मां वीणा देवगन, पत्नी काजोल और बेटी न्यासा के साथ पहुंचे। वीरू देवगन की प्रेयर मीट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे पहुंचे। वीरू देवगन की प्रेयर मीट में अमिताभ बच्चन, करीना-करिश्मा कपूर, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, रवीना टंडन, गुलशन ग्रोवर, महिमा चौधरी, चंकी पांडे, अलवीरा अग्निहोत्री, नुसरत भरुचा, सुनील शेट्टी, वत्सल सेठ, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और कुणाल खेमू सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हुए।

naidunia_image

दादा की प्रेयर मीट में रो पड़ी न्यासा

दादा वीरू देवगन की प्रेयर मीट में न्यासा बेहद इमोशनल हो गईं। अजय देवगन ने उन्हें संभाला और बाहर लेकर आए। न्यासा और अजय देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में न्यासा रोती नजर आ रही हैं, जबिक पिता अजय उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं।


naidunia_image

अमिताभ ने लिखा इमोशनल नोट

वीरू देवगन की प्रेयर मीट में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। बताते हैं कि, अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे। वीरू देवगन के निधन से अमिताभ बच्चन काफी दुखी है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक बेहद इमोशनल नोट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है। उधर, सलमान खान भी वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचे।

naidunia_image

सुरेश ओबेरॉय और कुणाल खेमू भी वीरू देवगन की प्रेयर मीट में आए नजर।

naidunia_image

बहन करिश्मा के साथ करीना कपूर खान पर प्रेयर मीट में पहुंचीं।

naidunia_image

बतौर एक्टर इन फिल्मों में किया काम

वीरू देवगन ने बेटे अजय देवगन की कई फिल्मों में स्टंट सीन डायरेक्ट किए थे। वीरू देवगन को खासतौर पर 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहाना', 'खूब भरी मांग' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वीरू देवगन ने बतौर एक्टर भी तीन फिल्मों में काम किया है। इनमें 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' शामिल हैं।

naidunia_image

पार्टियों में नजर नहीं आते थे वीरू देवगन

वीरू देवगन का अपना अलग अंदाज था। वे अक्सर शादी समारोह या पार्टियों मे जाने से बचते थे। एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन को आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया था।

View this post on Instagram

#premchopra #sureshoberoi and #zayedkhan at #veerudevgan prayer meet #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 30, 2019 at 5:17am PDT

View this post on Instagram

#urmilamatondkar #manashetty #sunilshetty #raveenatandon at #veerudevgan prayer meet #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 30, 2019 at 5:14am PDT