• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के अपार्टमेंट में घुसा शख्स, पुलिस ने पकड़ा… छत्तीसगढ़ का रहने वाला है आरोपी, खुद को बता रहा ‘जबरा फैन’

Salman Khan Galaxy Apartment: सलमान खान के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा रहती है। पिछले दिन अभिनेता को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके कारण भी पुलिस ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 May 2025 02:27:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 May 2025 02:54:52 PM (IST)
Salman Khan के अपार्टमेंट में घुसा शख्स, पुलिस ने पकड़ा… छत्तीसगढ़ का रहने वाला है आरोपी, खुद को बता रहा ‘जबरा फैन’
सलमान खान और बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की फाइल फोटो।

एजेंसी, मुंबई (Salman Khan Galaxy Apartment)। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

खबर यह भी है कि शख्स के साथ एक महिला भी थी। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया है। शख्स ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटनाक्रम 20 मई का है। 23 वर्षीय व्यक्ति अवैध रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास - गैलेक्सी अपार्टमेंट - में घुस गया।

आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसने 20 मई को शाम करीब 7:15 बजे घर में प्रवेश किया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र सिंह को सबसे पहले सुबह करीब 9:45 बजे बांद्रा में सलमान खान के घर के आसपास घूमते देखा गया था।

अभिनेता की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ने उसे जाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया और तोड़ दिया। उसी दिन शाम को आरोपी उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार में गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसे फिर से रोक लिया और इस बार उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अभिनेता से मिलना चाहता था। उसने कहा, पुलिस मुझे उससे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था।