• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan: बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर दी धमकी

इस खबर के मिलने के बाद से ही सलमान खान के फैंस काफी चिंता में हैं। सलमान खान को वापिस से धमकी मिली है, इसलिए मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्ष...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 29 Nov 2023 10:10:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Nov 2023 10:25:21 AM (IST)
Salman Khan: बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर दी धमकी
salman khan threaten

HighLights

  1. फिलहाल सलमान के पास वाई प्लस सिक्योरिटी है।
  2. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान और उनके पिता को धमकी भरा लेटर मिला था।
  3. सलमान खान के साथ हर समय 11 जवान सुरक्षा के लिए मौजूद रहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Salman Khan Security: हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी मुंबई पुलिस द्वारा बढ़ा दी गई है। दरअसल, कुछ समय पहले ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था। इस धमकी के बाद से ही मुंबई पुलिस सलमान की सुरक्षा को लेकर चौकन्ना हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग का कारण सिर्फ सलमान खान के साथ उनकी निकटता थी।

एक बार फिर मिली सलमान को धमकी

इस खबर के मिलने के बाद से ही सलमान खान के फैंस काफी चिंता में हैं। सलमान खान को वापिस से धमकी मिली है, इसलिए मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा की समीक्षा की है। साथ ही एक्टर को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। फिलहाल सलमान के पास वाई प्लस सिक्योरिटी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, धमकी के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा की समीक्षा की गई, ताकि यह देखा जा सके कि किसी भी तरह की कोई खामी न रहे। साथ ही उन्होंने एक्टर से संपर्क कर, उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है और सुरक्षा के संबंध में कुछ चीजों पर चर्चा की है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक फेसबुक अकाउंट ने गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।


naidunia_image

गिप्पी ग्रेवाल के घर हुई थी फायरिंग

उस पोस्ट में यह लिखा था, "सलमान खान के साथ आपके करीबी रिश्ते आपकी रक्षा नहीं कर पाएंगे। अब आपके भाई के लिए आगे आने और आपकी रक्षा करने का वक्त आ गया है। यह मैसेज सलमान खान के लिए भी है, यह सोचकर बेवकूफ मत बनो कि दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा सकता है। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। सिद्धू मूसेवाला की मौज पर भी आपके दिखावटी रिएक्शन पर किसी का ध्यान नहीं गया था। आप उसके चरित्र और आपराधिक संबंधों से अच्छी तरह परिचित थे।"

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था। जिसके बाद से ही एक्टर को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। सलमान खान के साथ हर समय 11 जवान सुरक्षा के लिए मौजूद रहते हैं।