
दिल्ली के हंसराज कॉलेज में शाहरुख खान को स्टूडेंट्स के विरोध का सामना करना पड़ा है। वे यहां अपनी फिल्म 'फैन' का एक गाना लॉन्च करने पहुंचे थे।
मंगलवार को शाहरुख खान दिल्ली में थे। उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में अपनी अप्रैल में रिलीज में होने फिल्म 'फैन' का गाना लॉन्च करना था। 'मैं तेरा फैन हो गया' गाने के लॉन्च के लिए शाहरुख खान पहंचते इससे पहले ही एबीवीपी के कुछ समर्थकों ने जब कर नारेबाजी की। यह झुंड 'गो बैक शाहरुख' के नारे लगा रहे थे। पुलिस की सख्ती के कारण उन्हें कॉलेज से बाहर होना पड़ा।
इस विरोध की वजह शाहरुख खान का असहिष्णुता को लेकर दिया बयान बताया जा रहा है। बता दें कि गुजरात में भी सुपरस्टार को खासे विरोध का सामना करना पड़ा। उनकी कार पर जमकर पथराव भी हुआ था। वे वहां फिल्म 'रर्इस' की शूटिंग के लिए गए थे।
बता दें कि शाहरुख, दिल्ली के 'हंसराज कॉलेज' से ही ग्रेजुएट हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री भी हासिल की।