• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shambu: एक बार फिर महादेव के रोल में नजर आए Akshay Kumar, शेयर किया नए गाने का टीजर

ओएमजी 2 में भगवान शिव की भूमिका निभाने के बाद अब एक बार फिर एक्टर महादेव के रोल में नजर आने वाले हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 12:22:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 12:22:23 PM (IST)
Shambu: एक बार फिर महादेव के रोल में नजर आए Akshay Kumar, शेयर किया नए गाने का टीजर
Akshay Kumar music video

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर अपकमिंग सॉन्ग 'शंभू' का टीजर शेयर किया है।
  2. अक्षय के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
  3. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी बताई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Shambhu Song Teaser: बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अक्षय कुमार अब म्यूजिक में अपना हाथ आजमा रहे हैं। फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोग तुम के बाद अब एक बार फिर अक्षय कुमार म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो शंभू का टीजर रिलीज किया है। ओएमजी 2 में भगवान शिव की भूमिका निभाने के बाद अब एक बार फिर एक्टर महादेव के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में शेयर की गई पोस्ट को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

महादेव के लुक में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने 2 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग सॉन्ग 'शंभू' का टीजर शेयर किया है। टीजर में अक्षय महादेव के लुक में नजर आ रहे हैं। वे तांडव करते हुए दिख रहे हैं। कभी वे विकराल तो कभी वे खुशमिजाज अवतार में नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी बताई है। यह गाना 5 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन में 'जय महाकाल' लिखा है।


जय महाकाल 🙏🏻

"SHAMBHU" song video releasing on 5th February, 2024. #Shambhu pic.twitter.com/3eGZo70tiV

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2024

फैंस को पसंद आया ‘शंभू’ टीजर

महादेव के किरदार में नजर आने के साथ-साथ अक्षय एक सिंगर की भूमिका भी निभा रहे हैं। उन्होंने इस गाने को गाया भी है। शंभू गाने को अक्षय ने ही आवाज दी है। अक्षय के साथ को सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है। वहीं, गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। विक्रम मोंट्रोस ने ही इसे कंपोज किया है। लोगों को अक्षय का ये गाना काफी पसंद आ रहा है। शंभू गाने का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में काफी तारीफ कर रहे हैं।