यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singer Rashid Khan: मशहूर गायक राशिद खान का निधन, प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित
Ustad Rashid Khan कई दिनों से बीमार चल रहे मशहूर गायक उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में कोलकाता की एक अस्पताल में निधन हो गया।
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 04:47:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 05:13:32 PM (IST)
HighLights
- मंगलवार को उस्ताद राशिद खान का निधन
- 55 साल के मशहूर गायक प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित
- कई दिनों से कोलकाता की एक अस्पताल में भर्ती थे राशिद
इंटरटेनमेंट डेस्क। आओगे जब तुम साजना.. फेम उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उस्ताद राशिद खान कोलकाता की एक अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। राशिद प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार कई दिनों से उनकी हालत गंभीर थी और आक्सीजन सपोर्ट में थे। संक्रमण पूरी तरह फैल गया था जिसके चलते मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने उस्ताद के निधन पर शोक जाहिर किया है।
एक नजर
उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद रामपुर-सहसवान घराने से संबंधित हैं और घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोमा खान है।