• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, लेडी सिंघम के किरदार में आएंगी नजर

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिंघम अगैन में दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के तौर पर एंट्री हो गई है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन दिखाई देंगे। ये पहली बा...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 02:17:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Dec 2022 02:17:22 PM (IST)
Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, लेडी सिंघम के किरदार में आएंगी नजर

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में अब एक और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। दीपिका रोहित की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगैन लेडी सिंघम बन विलेन से टक्कर लेती नजर आएंगी। ये पहली बार होगा कि रोहित की कॉप यूनिवर्स में किसी महिला पुलिस की एंट्री होगी। बता दें कि सिंघम अगैन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। सिंघम अगैन में पहले की दो फिल्मों की तरह ही अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इस बार फिल्म में अजय के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी। पहली बार अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देने वाली हैं।

लेडी सिंघम के किरदार में आएंगी नजर

हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि सिंघम अगैन की शूटिंग अजय देवगन की फिल्म भोला की शूटिंग खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी। दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं। इसका एलान खुद रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही किया है। मुंबई में सर्कस फिल्म के गाने ‘करंट लगा रे’ कि लॉन्चिंग के दौरान रोहित शेट्टी ने इस खबर की पुष्टि की है। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा,’ हमेशा मुझसे ये सवाल पूछा जाता है कि मैं लेडी पुलिस अफसर पर फिल्म कब करूंगा, तो मैं ये कहना चाहूंगा कि जल्द ही कॉप यूनिवर्स की सिंघम रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी।’


काफी एक्साइटेड हैं दीपिका

वहीं दीपिका पादुकोण भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने उन्हें एक आइकॉनिक किरदार दिया है। उनके साथ वे हमेशा से काम करना चाहती हैं। आपको बता दें, चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण दूसरी बार फिल्म पर काम करने वाले हैं। चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं रोहित शेट्टी को जब ये पूछा गया कि क्या उनकी ये फिल्म गोलमाल का प्रीक्वेल होगी? इसके जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा, ‘ये कहानी वहां से शुरू होगी, जिस अनाथालय से गोलमाल के 5 लोग थे। सर्कस का हीरो भी उसी अनाथालय से है। अब ये कहानी आगे किसी तरह से बढ़ेगी इसकी जानकारी फिल्म में मिलेगी।’