
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि लेजेंड्री स्प्रिंटर पीटी उषा पर बायोपिक बनना चाहिए।
सोनम ने एक इवेंट के दौरान कहा है 'मैंने वैसे भी एक बायोपिक 'नीरजा" कर रखी है, आगे भी जब कुछ अच्छा मिलेगा तो मैं जरूर करना चाहूंगी। पीवी सिंधू और साक्षी मलिक से पहले मैं चाहूंगी पीटी उषा पर बायोपिक बनना चाहिए। वो ज्यादा रोचक होगी।'
उन्होंने आगे कहा 'खेल पर बनी फिल्में लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। भारत को स्पोर्ट्स के कारण भी पहचाना जाना चाहिए। वैसे मैं खुश हूं कि जिंदगी में महिलाएं आगे आ रही हैं और खेल के अलावा भी सभी क्षेत्रों में उनका काम सराहा जा रहा है। मुझे लगता है कि लड़कियों की पढ़ाई में और पैसा लगाया जाना चाहिए। हम सबको तो एक-दूसरे की मदद करना ही चाहिए, सरकार को भी आगे आना चाहिए।'