Sonu Sood Net Worth: कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कल अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। दरअसल कोरोना काल में सोनू सूद ने पलायन करने वाले मजदूरों की काफी मदद की थी। जिसके बाद से ही लोग उन्हें अपना भगवान मानने लगे थे। बता दें कि जब सोनू सूद पहली बार मुंबई आए थे तो वे सिर्फ थोड़े से पैसों के साथ पहुंचे थे। लेकिन आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लॉकडाउन में मदद करने के बाद वे रातों-रात चर्चा में आ गए थे। सोनू सूद को अधिकतर नेगेटिव रोल में पर्दे पर देखा गया है लेकिन वे असल जिंदगी में भगवान से कम नहीं हैं। सोनू ने कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी थी।
130 करोड़ की प्रापर्टी के मालिक हैं सोनू सूद
बता दें कि एक्टर सोनू सूद काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास आलीशान बंगले से लेकर महंगी-महंगी गाड़ियां हैं। सोनू सूद ने इंडस्ट्री में लगभग 21 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। अपनी एक्टिंग से तो उन्होंने लोगों को दिल जीता ही था साथ ही उन्होंने व्यक्तित्व से भी लोगों के दिलों को जीत लिया है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार सोनू सूद की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं। साल 2016 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शन की शुरुआत की थी इसमें उन्होंने 17 मिलियन यानी कि 1 करोड़ 70 लाख रुपए का निवेश किया था। इसके जरिए भी वे काफी कमाई करते हैं।
आलीशान घर में रहते हैं एक्टर
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान घर में रहते हैं। ये घर करीब 2600 वर्गफुट में फैला हुआ है। इस घर में चार बेडरूम और एक हॉल है। इसके साथ ही एक्टर ने अपने पुराने घर को अपने परिवार के लिए 20 करोड़ में रिनोवेट किया है। इसके अलावा एक्टर के पास सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज एमएल-क्लास, ऑडी क्यू 7 और पोर्शे जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं। बता दें कि सोनू को अपनी पुरानी यादों को संभालकर रखना पसंद है। इसलिए वे अपने पापा का स्कूटर आज भी अपने साथ रखते हैं। उनके पास मारुति की जेन कार भी रखी है। वहीं कुछ समय पहले हुए पंजाब चुनाव में सोनू सूद की बहन मालविका ने भी एंट्री की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। लेकिन पंजाब विधानसभा में मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद की हार हो गई थी।