
SSR Death Anniversary: अब भी इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 14 जून 2020 को अभिनेता का निधन हो गया था। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। उनके फैंस आज भी उन्हें काफी मिस करते हैं। सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। फिर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी। अपनी फिल्मों के अलावा भी सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई अदाकाराओं को डेट किया था।

अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने टीवी शो पवित्र रिश्ता से मानव और अर्चना के रूप में एक साथ काम किया था। जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। अंकिता और सुशांत कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। आज अंकिता ने विक्की जैन से खुशी-खुशी शादी कर ली है।

कृति सेनन
उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि सुशांत और कृति सेनन को अपनी फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन फिर बाद में जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। आज भी कृति कई मौकों पर सुशांत को याद करती हैं।

सारा अली खान
कथित तौर पर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। सारा ने सुशांत के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वे धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं।
![]()
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्टर के निधन के बाद यह बात सामने आई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा था।