
Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड को शानदार और यादगार डायलाॅग्स देने वाले बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 64 साल के हो गए हैं। सनी देओल को बॉलीवुड के एक्शन हीरो में से एक माना जाता है। उनकी सभी फिल्मों में शानदार एक्शन होता ही है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को गदर एक प्रेम कथा, इंडियन, घायल, घातक, बॉर्डर, बेताब जैसी हिट फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों में शानदार कहानी के साथ-साथ खूब सारा एक्शन भी मौजूद है। इन सभी फिल्मों से एक्टर ने करोड़ों रुपये भी कमाए हैं। आइए जानते हैं कि सनी देओल अपनी एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते थे।
सनी देओल 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में जब अपना कदम रखा था तो उन्होंने कुछ ही समय में सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। 90 के दशक में ही उनका करियर काफी आगे जा चुका था। वे उस समय अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 90 लाख रुपए चार्ज करते थे।
उन्होंने उनकी फिल्म बॉर्डर के लिए इतनी ही फीस ली थी। आज के समय में उनकी फीस बढ़कर 5 से 6 करोड़ हो गई। फिल्म चुप के लिए सनी देओल ने 6 करोड़ रुपये लिए थे।
सनी देओल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने 2019 के चुनाव के अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उन दिनों सनी से यह बताया था कि उनके पास 60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्टर की कुल संपत्ति 17 मिलियन डॉलर है यानी कि 133 करोड़ रुपये। वे एक महीने में एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। वे कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक भी हैं।
सनी देओल ने हिंदी सिनेमा में साल 1982 में आई फिल्म बेताब से अपना डेब्यू किया था। जिसमें सनी से अमृता सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की थी। बॉलीवुड में दमदार काम करने के बाद अभिनेता ने राजनीति में कदम रखा और यहां भी छा गए।
वे साल 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे।