• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायरल हुई Sushant Singh Rajput और Disha Salian की WhatsApp चैट, कई प्रोजेक्ट्स पर हो रही थी बात

Sushant Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच कई प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही थी और एक डील फाइनल होने वाली थी।

By Kiran K WaikarEdited By: Kiran K Waikar
Publish Date: Tue, 18 Aug 2020 12:30:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2020 04:42:01 PM (IST)
वायरल हुई Sushant Singh Rajput और Disha Salian की WhatsApp चैट, कई प्रोजेक्ट्स पर हो रही थी बात

Sushant Rajput Case: बॉलीवुड स्टार Sushant Singh Rajput केस दिन ब दिन और उलझता जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक सप्ताह पहले उनकी पूर्व मैनेजर Disha Salian ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। दोनों मौतों को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा अब तो दोनों की आत्महत्या पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में इन दोनों से जुड़ा नया खुलासा हुआ कि ये दोनों संपर्क में थे और इनके बीच WhatsApp पर चैट होती थी। Disha Salian और Sushant Rajput के बीच कई प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही थी। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, सुशांत और दिशा अप्रैल महीने में एक-दूसरे के टच में थे। इन दोनों के बीच कई नए प्रोजेक्ट पर बात हुई थी। इसके अलावा सुशांत ने अपने चैट में इस बात का भी जिक्र किया कि उनके पास कई टीवी कमर्शियल्स के ऑफर आ रहे थे।


naidunia_image

दोनों के बीच ये वॉट्सऐप चैट 2,7,9 और 11 अप्रैल को हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच ये चैट काफी प्रोफेशनल थी। एक्टर एक एड करने वाले थे जो कि एक तेल कंपनी के लिए था। इस एड के लिए उन्हें 60 लाख की बड़ी रकम ऑफर की जा रही थी। इसके अलावा, इसी वॉट्सऐप चैट के मुताबिक वे गेम पबजी के लिए एक डिजिटल कैंपेन में भी हिस्सा लेने वाले थे। चैट में सुशांत ने सिद्धार्थ पिठानी का भी नाम लिया है।

दिशा की मौत का राज जानते थे सुशांत!

सुशांत राजपूत के दोस्त गणेश ने कहा था कि यदि पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी तो वे इस मामले में सभी को बेनकाब कर देंगे। उन्होंने कहा था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया था और वे दिशा सालियान की मौत के मामले में बड़ा खुलासा करने वाले थे। उस रात पार्टी में क्या हुआ था, सुशांत उसके बारे में जानते थे।