• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushmita Sen: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं सुष्मिता सेन, देखिए पूरी लिस्ट

साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट गूगल ने शेयर कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन का नाम सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर है। ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 10:56:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Dec 2022 10:16:26 AM (IST)
Sushmita Sen: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं सुष्मिता सेन, देखिए पूरी लिस्ट

Sushmita Sen: हर साल गूगल एक लिस्ट जारी करता है, जिसके जरिए ये पता चलता है कि पूरे साल किसी सितारे या बिजनेसमैन को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। ऐसे में साल 2022 की लिस्ट भी गूगल ने शेयर कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन का नाम सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर है। एक्ट्रेस के नाम के आसपास कोई और दूसरा सितारा नहीं है। सुष्मिता सेन का नाम इस लिस्ट में आने के बाद हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च में ऊपर आई हैं। बता दें कि इसी साल सुष्मिता ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप कर आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ रिलेशन में आई थीं। उनके इस रिलेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

मोस्ट सर्च सेलिब्रिटी सुष्मिता

वहीं पूरी लिस्ट की बात करें तो सुष्मिता का नाम 5वें नंबर पर है। जैसा की सभी जानते हैं कि जुलाई में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ कोजी तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी सर्च किया गया था। वहीं ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी सुष्मिता सेन के साथ वाली तस्वीर लगाई थी। लिस्ट में चौथे नंबर पर ललित मोदी का नाम है। पहले नंबर की बात करें तो, सबसे पहले पॉलिटिकल लीडर नुपुर शर्मा हैं। रिएलिटी शो लाॅक अप की एक्स कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में 6 नंबर पर है।


View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

सबसे ज्यादा सर्च वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र

बता दें कि अंजली अरोड़ा का एमएमएस लीक होने के बाद वे काफी सुर्खियों में छाई थीं। वहीं लंबे समय तक उनके एमएमएस वीडियो की चर्चा होती रही थी। वे बिग बाॅस 16 में सभी का दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक 7वें स्थान पर हैं। वहीं लिस्ट में टॉप 10 सर्च की बात करें तो नुपुर शर्मा, द्रौपदी मुर्मू, ऋषि सुनक, ललित मोदी, सुष्मिता सेन, अंजली अरोड़ा, अब्दु रोजिक, एकनाथ शिंदे, प्रवीण तांबे, एम्बर हर्ड हैं। वहीं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 है और दूसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2, तीसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है।

naidunia_image