• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह से छीनी कुर्सी! Kapil Sharma के शो में मच गया हंगामा

कॉमेडियन कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में शो के एक अपकमिंग एपिसोड का प्रोम...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 01:56:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 01:56:45 PM (IST)
सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह से छीनी कुर्सी! Kapil Sharma के शो में मच गया हंगामा
कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कपिल शर्मा शो में लौट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू।
  2. शो में सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे नजर आए।
  3. हरभजन सिंह भी कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो बहुत ही चर्चाओं में बना हुआ है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें कपिल से झगड़े के बाद शो छोड़ चुके सुनील ग्रोवर भी हैं।

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री हो गई है। यह देख कपिल भी बहुत हैरान हैं, क्योंकि वह अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर सभी लोग चौंक गए हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू की शो में वापसी हो गई है। हम आपको इस आर्टिकल में सच्चाई बताएंगे।


कपिल शर्मा के शो का यह दूसरा सीजन है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। अभी भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट ने शो में हस्ते गुदगुदाते नजर आए थे। बीते एपिसोड में सुधा मूर्ति अपने पति नारायण मूर्ति व दीपेंद्र गोयल पत्नी जिया गोयल के साथ पहुंचे।

This is going to be a blockbuster episode of @kapilsharmashow 🔥

It's home coming for @sherryontopp ❤️@KapilSharmaK9 #KapilSharma#kapilsharmashow pic.twitter.com/62DSSVemi8

— Amit T (@amittalwalkar) November 10, 2024

शो का लेटेस्ट प्रोमो वायरल

शो का एक लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा को अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू बैठे दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान अर्चना कपिल से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह सिद्धू को उनकी कुर्सी से हटा दें। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुशी जता रहे हैं।

naidunia_image

अपनी पत्नी संग पहुंचे क्रिकेटर्स

इस एपिसोड में हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ शो के मेहमान बने हैं। चारों ने शो के दौरान खूब हंसी मजाक किया है। इसके प्रोमो को देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

5 साल पहले छोड़ाना पड़ा था शो

कपिल शर्मा का शो 2013 में शुरू हुआ था। तभी से नवजोत सिंह सिद्धू इसका हिस्सा बने थे। 6 साल तक उन्होंने इस शो की कुर्सी को नहीं छोड़ा, लेकिन 2019 में राजनीति के दौरान कुछ विवादित बयान देने के बाद स्थितियां बदल गईं। उनको कपिल का शो छोड़ना पड़ा। उसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी पर कब्जा जमाया।