• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Suicide: नितिन देसाई ही नहीं, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी डिप्रेशन में की आत्महत्या

करोड़ों का कर्ज होने की वजह से नितिन डिप्रेशन में थे। सिर्फ नितिन ही नहीं, बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे थे, जिन्होंने डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा लिया...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 03 Aug 2023 11:53:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Aug 2023 11:53:35 AM (IST)
Bollywood Suicide: नितिन देसाई ही नहीं, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी डिप्रेशन में की आत्महत्या
bollywood stars

Bollywood Stars Who Committed Suicide: बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। नितिन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। उनकी मौत फांसी लगाने से हुई है। बताया जा रहा है कि करोड़ों का कर्ज होने की वजह से नितिन डिप्रेशन में थे। सिर्फ नितिन ही नहीं, बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे थे, जिन्होंने डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा लिया था। इन सितारों की मौत की क्या वजह रही, ये आज तक पता नहीं चला है। आइए, जानते हैं कि वे सितारे कौन-से हैं, जिन्होंने मानसिक तनाव के कारण अपनी जान दे दी।

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के शानदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटके पाए गए थे। माना गया था कि वे काफी वक्त से डिप्रेशन के शिकार थे। उनके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उनके घर से कुछ एंटीडिप्रेसेंट गोलियां भी मिली थीं।


naidunia_image

दिशा सालियान

सुशांत सिंह राजपूत से पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबर सामने आई थी। 8 जून 2020 को इस बात की जानकारी मिली थी कि दिशा की मलाड में अपने मंगेतर के 14वीं मंजिल के घर से कथित तौर पर कूदने से मौत हो गई थी। दिशा की मौत के पांच दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था।

naidunia_image

कुशाल पंजाबी

कुशाल पंजाबी ने कई रियलिटी शोज और टीवी सीरियल में काम किया था। उन्हें कई अवाॅर्ड्स भी मिले। 26 दिसंबर 2019 को कुशाल मुंबई में अपने घर में फांसी पर लटके पाए गए। 42 साल की उम्र में एक्टर ने फांसी लगाकर अपना जान दे दी। कुशाल डिप्रेशन का शिकार थे।

naidunia_image

जिया खान

जिया एक ब्रिटिश अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर थीं। 3 जून 2013 को जिया उनके घर पर फांसी पर लटकी हुई पाई गई थीं। मौत के कुछ दिनों बाद जिया के घर से छह पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था। उस लेटर में जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का नाम था। बताया गया था कि वे काफी समय से डिप्रेशन में थीं।

naidunia_image

प्रत्यूषा बनर्जी

फेमस टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाले प्रत्यूषा बनर्जी ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। प्रत्यूषा बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आई थीं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थीं, वे काफी वक्त से परेशान रहने लगी थीं।

naidunia_image

तुनिषा शर्मा

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगा ली थी। 21 साल की तुनिषा डिप्रेशन में थीं, जिसके चलते उन्होंने खुद की जान ले ली।

naidunia_image