• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत, इन बॉलीवुड सितारों ने दी है हाॅलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज

द लॉयन किंग के पहले पार्ट के हिंदी डब में लीड रोल कैरेक्टर मुफासा की आवाज शाहरुख खान बने थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 05:02:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 05:02:20 PM (IST)
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत, इन बॉलीवुड सितारों ने दी है हाॅलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज
इन हाॅलीवुड फिल्मों को बाॅलीवुड सितारों ने दी आवाज।

HighLights

  1. फिल्म द लॉयन किंग 2 की अनाउंसमेंट की गई है।
  2. ऐसी कई हाॅलीवुड फिल्में रही हैं, जिन्हें बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है।
  3. द जंगल बुक के किरदार 'का' को प्रियंका चोपड़ा ने ही अपनी आवाज दी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Hollywood Films Dubbed by Bollywood: ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो हाॅलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में पॉपुलर फिल्म द लॉयन किंग 2 की अनाउंसमेंट की गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा है। फिल्म को हाॅलीवुड के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया गया है। द लॉयन किंग के पहले पार्ट के हिंदी डब में लीड रोल कैरेक्टर मुफासा की आवाज शाहरुख खान बने थे। इसके अलावा भी ऐसी कई हाॅलीवुड फिल्में रही हैं, जिन्हें बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है।

प्रियंका चोपड़ा- द जंगल बुक

बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वे एक शानदार पर्सनालिटी के साथ-साथ खूबसूरत आवाज की मालकिन भी हैं। फिल्म द जंगल बुक के किरदार 'का' को प्रियंका चोपड़ा ने ही अपनी आवाज दी थी। प्रियंका ने इस किरदार को अपनी आवाज देकर और भी स्ट्रांग बना दिया था।


naidunia_image

ऐश्वर्या राय- मेलफिसेंट

हॉलीवुड की फेमस फिल्म एंजेलिना जोली स्टारर मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल भारत में भी काफी हिट रही थी। इस फिल्म को ओरिजिनल आवाज एंजेलिना जोली ने दी थी। इसके हिंदी वर्जन की आवाज ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं।

naidunia_image

रणवीर सिंह - डेडपूल

बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म डेडपूल को अपनी आवाज दी थी। वे इसके लिए परफेक्ट च्वाइस रहे थे। फिल्म में रणवीर सिंह एक्टर रेनॉल्ड्स की आवाज बने थे।

naidunia_image

टाइगर श्रॉफ- स्पाइडर-मैन: होमकमिंग

एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी हॉलीवुड फिल्म के लिए हिंदी डब कर चुके हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म स्पाइडर - मैन होमकमिंग के लिए अपनी आवाज दी थी।

naidunia_image

इमरान खान - रियो

आमिर खान के भांजे इमरान खान जल्द ही अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाले हैं। एक्टर ने एनिमेटेड फिल्म रियो के लिए डबिंग की थी। उन्होंने किरदार ब्लू को अपनी आवाज दी थी।

naidunia_image