
Lust Stories 2: मोस्ट अवेटेड ओटीटी फिल्मों में से एक लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। इस फिल्म के लीड स्टार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने भी अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सितारे लस्ट स्टोरीज 2 देखने पहुंचे थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर इन सितारों ने अपना रिव्यू भी दिया। जिसमें नेहा धूपिया, विद्या मालवड़े और कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल थे। लस्ट स्टोरीज के पहले पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा फिल्म के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। वहीं अब लस्ट स्टोरीज 2 में 4 अलग-अलग कहानियां नजर आ रही हैं। जिसमें बॉलीवुड के 6 फेमस अदाकारा ने अहम किरदार निभाया है।
लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आ रही हैं। साउथ फिल्मों के बाद अब तमन्ना ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना ने फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। तमन्ना इस फिल्म की चौथी कहानी का हिस्सा हैं, जिसमें उनके अपोजिट विजय वर्मा रहते हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर साथ देखना काफी दिलचस्प है।
बॉलीवुड की सिमरन यानी की काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ट्रायल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं लस्ट स्टोरीज 2 में भी काजोल अहम किरदार निभा रही हैं। काजोल इस फिल्म की दूसरी कहानी में हैं, जिसमें उनका किरदार अपने पति पर शक करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना के बाद काजोल ही हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बाॅलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काफी फेमस हो चुकी हैं। वे साउथ में भी काफी एक्टिव हैं। लस्ट स्टोरीज 2 में मृणाल भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी में उनका किरदार कैसा होगा ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ने फिल्म के लिए काजोल के बराबर फीस ली है।
नीना गुप्ता का सादगी भरा अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज की हैं। नीना काफी लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे अब तक कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। लस्ट स्टोरीज 2 में नीना ने दादी का किरदार निभाया है। जिसके लिए उन्होंने अच्छी खासी फीस ली है।
मराठी फिल्मों में कमाल दिखाने वाली अमृता सुभाष बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जाती है। उन्हें आखिरी बार 2022 में अंग्रेजी फिल्म वंडर वुमन में देखा गया था। अब अमृता लस्ट स्टोरीज 2 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता ने लस्ट स्टोरीज 2 के लिए 50 लाख रुपये फीस ली है।
तिलोत्तमा शोम धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना रही हैं। तिलोत्तमा अनिल कपूर और आदित्य राॅय कपूर की द नाइट मैनेजर में भी शानदार काम किया है। वहीं अब वे लस्ट स्टोरीज 2 का हिस्सा भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लस्ट स्टोरीज 2 के लिए उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है।