
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से कपल अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों अपने होमटाउन में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि कपल दिल्ली, एनसीआर में आईटीसी ग्रैंड भारत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। वहीं, अब इनकी शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। शादी की डेट कंफर्म हो चुकी है और प्री वेडिंग फंक्शन्स की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के फैंस दोनों की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्मी पर्दे के साथ-साथ रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी काफी क्यूट है। हाल ही में कृति को मुंबई में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। वहीं, पुलकित उनसे एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली के लिए निकल चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज कृति की मेहंदी होने वाली है। 13 मार्च को कृति की मेहंदी की रस्म होगी। वहीं, 14 को कपल की हल्दी सेरेमनी की जाएगी। हल्दी फंक्शन के बाद काॅकटेल पार्टी रखी जाएगी। इसके बाद 15 मार्च को कृति और पुलकित की शादी होगी।
पुलकित और कृति इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में दोनों ने दिल्ली में ही शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी मानसेर के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में होने जा रही है। इस होटल का एक दिन किराया 25-30 हजार के बीच है। शादी की थीम की बात करें, तो बाॅलीवुड कपल की तरह ये दोनों भी पेस्टल थीम पर वेडिंग करेंगे।