• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म सुपरहिट बनाने के लिए थिएटर में Rajesh Khanna की शादी का वीडियो दिखाया करते थे ये डायरेक्टर, करोड़ों में होती थी कमाई

अनुराग फिल्म की कहानी शक्ति सामंत ने लिखी थी। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी शक्ति सामंत ही थे। मौसमी चटर्जी की यह पहली हिंदी फिल्म थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 10 May 2024 02:32:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 09:38:46 PM (IST)
फिल्म सुपरहिट बनाने के लिए थिएटर में Rajesh Khanna की शादी का वीडियो दिखाया करते थे ये डायरेक्टर, करोड़ों में होती थी कमाई
फिल्म 'अनुराग' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।

HighLights

  1. 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'अनुराग' एक हिट फिल्म रही है।
  2. फिल्म में राजेश खन्ना भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे।
  3. राजेश खन्ना और शक्ति सामंत ने पार्टनरशिप में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन भी शुरू किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rajesh Khanna Films: बॉलीवुड के शानदार एक्टर राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक समय राजेश खन्ना इतने फेमस हो गए थे कि हर डायरेक्टर उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड रहता था। डायरेक्टर्स को लगता था कि अगर उनकी फिल्म में राजेश थोड़ी देर के लिए भी दिख जाएंगे, तो फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'अनुराग' एक हिट फिल्म रही है। फिल्म में अशोक कुमार, नूतन, मौसमी चटर्जी, विनोद मेहरा, मास्टर सत्यजीत रे दिखाई दिए थे। फिल्म में राजेश खन्ना भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे।

naidunia_image

राजेश खन्ना की शादी का दिखाते थे वीडियो

'अनुराग' फिल्म की कहानी शक्ति सामंत ने लिखी थी। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी शक्ति सामंत ही थे। मौसमी चटर्जी की यह पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म को करने से पहले मौसमी ब्लाइंड स्कूल गई थीं, ताकि उन्हें रोल निभाने में आसानी हो।


naidunia_image

शक्ति सामंत, राजेश खन्ना के बिना यह फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि इस तरह की कहानी वाली फिल्म को हिट कर पाना मुश्किल होगा। इस बात को उन्होंने राजेश खन्ना के साथ शेयर किया, इस पर काका ने कहा कि मैं फिल्म में गेस्ट रोल कर लेता हूं, जिसे थोड़ा लंबा रखना। राजेश खन्ना और शक्ति सामंत ने पार्टनरशिप में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन भी शुरू किया था।

naidunia_image

वाकई सुपरहिट साबित हुई फिल्म

ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए अनुराग फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघरों में राजेश खन्ना की शादी का वीडियो भी दिखाते थे। इसके बाद अनुराग फिल्म को भी रिलीज किया गया और फिल्म वाकई हिट साबित हुई। सभी एक्टर्स का काम पसंद किया गया।

गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए। फिल्म का बजट उस समय एक करोड़ था, लेकिन फिल्म सुपरहिट साबित हुई और 2 करोड़ की कमाई की।

naidunia_image