• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' में शामिल होने जा रहा है ये फेमस यूट्यूबर, एल्विश यादव को भी छोड़ेगा पीछे?

बिग बाॅस ओटीटी 2 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी जैसे इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस कारण शो को काफी...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 04:10:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Sep 2023 04:10:32 PM (IST)
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' में शामिल होने जा रहा है ये फेमस यूट्यूबर, एल्विश यादव को भी छोड़ेगा पीछे?
big boss 17 contestants

HighLights

  1. कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 का प्रोमो जारी किया गया था।
  2. शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट्स आ रही हैं।
  3. बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल हो सकते हैं।

Bigg Boss 17: टेलीविजन का पॉपुलर शो बिग बाॅस हर बार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस कारण इस शो को अच्छी खासी टीआरपी मिलती है। अब बिग बॉस का 17 वां सीजन जल्द ही आने वाला है। इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटडेट हैं। कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 का प्रोमो जारी किया गया था। इस प्रोमो में सलमान खान इस बात की जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे कि नए सीजन में कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम तीनों से काम लेना पड़ेगा। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अपडेट्स आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो में यूट्यूबर्स को जरूर शामिल किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये फेमस यूट्यूबर होगा शामिल

बता दें कि बिग बाॅस ओटीटी 2 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी जैसे इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस कारण शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब बिग बॉस मेकर्स ने फैसला किया है कि बिग बॉस 17 में भी एक फेमस सोशल मीडिया स्टार को शामिल किया जाएगा। एक फैन पेज के अनुसार, बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस बात का कंफर्म होना अभी बाकी है। अगर यह फाइनल हुआ, तो अरमान मलिक सलमान खान के शो में दिखाई दे सकते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरते हैं सुर्खियां

हालांकि, अभी इसे लेकर शो मेकर्स की ओर से कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं। कुछ महीनों पहले ही अरमान की पहली पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों का पहले से एक बेटा चिरायु मलिक भी है। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका भी हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका एक बार फिर मां बनने वाली हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अरमान काफी पॉपुलर हैं।