• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के इस विलेन को मिलती थी हीरो से भी ज्यादा फीस, पान की दुकान पर ऑफर हुई थी पहली फिल्म

प्राण की अदाकारी और उनकी डायलॉग डिलीवरी का हर कोई कायल था। एक्टर का असली नाम किशन सिकंद अहलूवालिया था, बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नाम प्राण रख लिया...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 12:29:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Mar 2024 12:29:35 PM (IST)
बॉलीवुड के इस विलेन को मिलती थी हीरो से भी ज्यादा फीस, पान की दुकान पर ऑफर हुई थी पहली फिल्म
actor pran unknown facts

HighLights

  1. प्राण ने अपना डेब्यू के हीरो के रोल से किया था।
  2. उन्होंने कभी भी अपना एक लुक किसी दूसरी फिल्म में नहीं दोहराया।
  3. उन्होंने कभी भी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who Is Pran: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर प्राण को भले ही आज की जनरेशन न जानती हो, लेकिन एक दौर था जब दर्शकों को अपने फिल्मी हीरो के लिए डर लगता था क्योंकि विलेन रोल में प्राण होते थे। ये उस समय की बात है, जहां फिल्मों की कहानी में शुरू में ही विलेन और हीरो का पता लग जाता था। प्राण सच में हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक खलनायक में से एक थे। प्राण की अदाकारी और उनकी डायलॉग डिलीवरी का हर कोई कायल था। एक्टर का असली नाम किशन सिकंद अहलूवालिया था, बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नाम प्राण रख लिया था।

naidunia_image

सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्राण ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। प्राण ने अपना डेब्यू के हीरो के रोल से किया था। उनका जन्म पंजाब के लाहौर में हुआ था और दिल्ली में वे पले बढ़े थे। उन्होंने अपने पिता के साथ पूरा हिंदुस्तान घुमा।


naidunia_image

प्राण अकेले ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने हीरो से ज्यादा फीस ली है। उन्होंने कभी भी अपना एक लुक किसी दूसरी फिल्म में नहीं दोहराया। फिल्मों में आने से पहले प्राण एक फोटोग्राफर के रूप में काम करते थे। उन्होंने कभी भी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही प्लान किया था।

naidunia_image

1939 में एक दिन जब वे किसी दुकान पर खड़े होकर पान चबा रहे थे, तो लेखक वली मोहम्मद की नजर उन पर पड़ी। उस समय वली फिल्म निर्माता दलसुख एम पंचोली के साथ पंजाबी फिल्म 'यमला जट' के लिए काम कर रहे थे। उन्हें इस फिल्म के लिए किसी खलनायक के चेहरे की तलाश थी।

naidunia_image

इसके बाद उन्होंने प्राण को मिलने बुलाया। लेकिन प्राण ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। जब दोबारा दोनों मिले, तो वली ने प्राण को फिल्म में काम करने के लिए मना लिया। इस तरह प्राण ने फिल्म यमला जट में काम किया, जो कि उनकी पहली फिल्म थी।

naidunia_image

पहली फिल्म के बाद से ही प्राण ने वली मोहम्मद को अपना गुरु मान लिया। प्राण को फिल्म में शानदार अभिनय के लिए फिल्म फेयर अवाॅर्ड भी मिला। इतना ही नहीं, भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया। बंटवारे से पहले प्राण को करीब 22 फिल्मों में नेगेटिव रोल मिला। 2013 में 93 साल की उम्र में प्राण ने अंतिम सांस ली।

naidunia_image