TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो है। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। कई सालों से यह शो लोगों के दिलों में राज करता आ रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो के तारक मेहता की पत्नी अंजली मेहता को भी लोग खूब पसंद करते हैं। अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली सुनयना फौजदार ने बहुत ही कम समय में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। सीरियल में वे काफी सादगी के साथ नजर आती हैं। लेकिन असल जिंदगी में सुनयना काफी ग्लैमरस हैं। वे अक्सर अपनी तरह-तरह की फोटोज से लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
सुनयना फौजदार अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करत रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फाॅर्मल ड्रेसअप की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में ग्रीन कलर का पैंट सूट पहन रखा है जिसमें वे काफी बोल्ड और हाॅट नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के साथ सुनयना ने मिनिमल मेकअप किया है।
आंखों में उन्होंने ब्राउन आइशैडो के साथ काजल लगाया है। वहीं एक्ट्रेस ने पिंक न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने इस लुक को कम्प्लिट किया है। साथ ही वे अपने कर्ली वेवी हेयर्स को फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तारक मेहता की अंजली का ये फाॅर्मल अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। सुनयना के फैंस उनकी ये फोटोज देख लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सुनयन का ड्रेसिंग सेंस अक्सर लोगों के लिए फैशन आइकन बन जाता है।
सुनयना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे जितनी सादगी से शो में अपना किरदार निभाती हैं उसी ग्लैमरस अंदाज के साथ वे अपने फैंस के साथ भी कनेक्टेड रहती हैं। सुनयना फौजदार की इन अदाओं को देख फैंस की धड़कनें रुक जाती हैं।