उर्फी जावेद
Urfi Javed की उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2022 में उन्हें सबसे ज्यादा बाद गूगल किया गया। इस मामले में (The Most Googled Asian in 2022) उन्होंने जाह्नवी कपूर और सारा अली खान को भी पछाड़ दिया है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 16 Dec 2022 12:17:57 PM (IST)
Updated Date: Fri, 16 Dec 2022 01:03:07 PM (IST)
Urfi Javed: उर्फी जावेद यूं तो टीवी सीरियल एक्ट्रेस है, लेकिन उनकी चर्चा अजीबो-गरीब पहनावे के कारण ज्यादा होती है। Urfi Javed तरह-तरह के कपड़े पहनकर अपने हॉट तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। Urfi Javed के इस अंदाज को पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2022 में उन्हें सबसे ज्यादा बाद गूगल किया गया। इस मामले में (The Most Googled Asian in 2022) उन्होंने जाह्नवी कपूर और सारा अली खान को भी पछाड़ दिया है।
Urfi Javed Latest News Photo Video
उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1997 को लखनऊ के एक मुस्लिम परिवार में हुआ। आज उनकी पहचान भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के रूप में है। 2016 में एक्टिंग में उनका करियर शुरू हुआ था। तब उन्होंने सोनी टीवी के बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी पंत की भूमिका निभाई थी।