• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, सुर्खियों में आने के लिए खेला बड़ा गेम?

यूजर्स ने नाजिला पर ये भी आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर मुनव्वर फारूकी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। ये सिर्फ फेमस होने के लिए ये कर रही हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 11:23:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Dec 2023 11:33:13 AM (IST)
Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, सुर्खियों में आने के लिए खेला बड़ा गेम?
Munawar Ayesha Khan

HighLights

  1. एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर मुनव्वर की डबल डेटिंग की पोल खोल दी है।
  2. मुनव्वर को बदनाम करने के लिए यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुनाई।
  3. नाजिला सिताशी की भी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Munawar Faruqui Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 के गेम प्लेयर मुनव्वर फारुकी इन दिनों विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार पर भी सलमान खान ने मुनव्वर की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं, अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने आकर उनकी डबल डेटिंग की पोल खोल दी है। इसे सुनकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी काफी हैरान हो रहे हैं। इन सबके बावजूद मुनव्वर के फैंस उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। आयशा खान को मुनव्वर को टेलीविजन पर बदनाम करने के लिए यूजर्स ने काफी खरी-खोटी सुनाई। इसी के साथ नाजिला सिताशी की भी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा है।

naidunia_image

आयशा को फॉलो करती हैं नाजिला

बता दें कि नाजिला सिताशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी किसी न किसी पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डीएक्टिवेट कर दिया था। बाद में वे सोशल मीडिया पर लौट आई थीं। नाजिला के इंस्टाग्राम पर वापस आते ही यूजर्स उन पर भड़क उठे। यूजर्स का कहना था कि मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा को नाजिला क्यों फॉलो कर रही हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स ने नाजिला पर ये भी आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर मुनव्वर फारुकी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। ये सिर्फ फेमस होने के लिए ये कर रही हैं।


naidunia_image

फैंस ने किया मुनव्वर का सपोर्ट

आयशा खान के बिग बॉस 17 में एंट्री लेने के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्विटर पर मुनव्वर का सपोर्ट करते हुए यूजर्स ने #STOPDEFAMINGMUNAWAR ट्रेंड भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मुनव्वर आपकी जनता आपको ऐसे टूटते हुए नहीं देख सकती है। एक और यूजर ने लिखा, बिग बाॅस ने मनारा को मुनव्वर के साथ क्यों बुलाया। ये सब क्या चल रहा है, बिग बाॅस दिखाने की क्या कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आयशा खान बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे अभिषेक कुमार के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

naidunia_image