• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaibhavi Upadhyay Death: वैभवी की याद में मंगेतर जय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखीं ये खास बातें

हाल ही में टेलीविजन एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का एक्सीडेंट में निधन हो गया था। उनके मंगेतर ने अब एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 28 May 2023 12:09:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 May 2023 12:09:27 PM (IST)
Vaibhavi Upadhyay Death: वैभवी की याद में मंगेतर जय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखीं ये खास बातें

Vaibhavi Upadhyay Death: टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कुछ समय पहले ही हिमाचल में कार एक्सीडेंट के चलते निधन हो गया। दो दिन बाद एक्ट्रेस के मौत की खबर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बुधवार सुबह एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा किया था। इस दौरान एक्ट्रेस के मंगेतर जय सुरेश गांधी भी उनके साथ गाड़ी में सवार थे। हालांकि एक्ट्रेस के मंगेतर की जान बच गई है। अब वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी ने हाल ही में एक्ट्रेस की याद में एक पोस्ट शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा है।

naidunia_image

जय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

दरअसल जय ने वैभवी उपाध्याय संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैभवी ने जय को प्यारा सा हग किया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देख मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ जय ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपको हर दिन हर मिनट याद करता हूं। तुम ऐसे नहीं जा सकती, मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा। तुम बहुत जल्दी चली गई। RIP मेरी गुंडी, आई लव यू। वहीं कुछ समय पहले ही जय ने एक इंटरव्यू में कहा था, हमेशा ऐसा रहता है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड में रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।’


naidunia_image

इंटरव्यू में बताई एक्सीडेंट की सच्चाई

‘हमारी कार रुकी हुई थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं ज्यादा बात करने की सिचुएशन में नहीं हूं, लेकिन मैं ये बताना चाहता था कि लोग ये न समझें कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।’ बता दें कि वैभवी उपाध्याय टीवी जगत का एक जाना-माना नाम रही हैं। उन्होंने टेलीविजन शो सीआईडी, अदालत, क्या कसूर है अमला का जैसे कई शोज में काम किया है। लेकिन उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी काम किया था, जिसमें वेब सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड फिल्म छपाक शामिल रही।