
मुंबई। साल 2018 बॉलीवुड स्टार्स के लिए शादियों और जश्न का साल रहा। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सोनम कपूर-आनंद आहूजा और अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सहित कई स्टार शादी के बंधन में बंध गए। ये तो गुजरे हुए साल की बात हुई, लेकिन नया सवाल ये है कि साल 2019 में किन-किन सितारों के घर शहनाई बजेगी? तो हम आपको बता दें कि वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
शादी को तैयार है वरुण
लगता है वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाने के लिए राजी हो गए हैं। वरुण और नताशा अपने रिलेशन को लेकर सीरियस हैं, इसीलिए शायद दोनों सोशल इवेंट्स में एक साथ नजर आ रहे हैं। हालही में वरुण धवन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीरे में उनके साथ गर्लफ्रेंड नताशा भी बड़े कूल अंदाज में नजर आ रहा हैं। बता दें कि, कुछ वक्त पहले तक वरुण अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते थे।
.jpg)
इसलिए नवंबर में होगी शादी
खास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बड़ी फिल्मों और प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से वरुण धवन पूरे साल व्यस्त है। इसलिए नताशा और वरुण के परिजनों ने दोनों की शादी के लिए नवंबर का महीना तय कर लिया है।