• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे विक्की कौशल का भीड़ में हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन बप्पा तक पहुंचने में विक्की हाल बेहाल हो गया। विक्की को भीड़ ने बुरी...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 27 Sep 2023 05:28:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Sep 2023 05:28:40 PM (IST)
Vicky Kaushal: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे विक्की कौशल का भीड़ में हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
vicky kaushal viral video

HighLights

  1. कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं।
  2. विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।
  3. विक्की काफी मुश्किलों के बाद भीड़ से बाहर निकले।

Vicky Kaushal: इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। ऐसे में मुंबई में आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। बी टाउन के सितार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। बीते दिनों फराह खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन बप्पा तक पहुंचने में विक्की हाल बेहाल हो गया। विक्की को भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। अब इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

परिवार संग भीड़ में फंसे विक्की

बता दें कि विक्की कौशल, लालबागचा राजा में बप्पा के दर्शन करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। यहां फैंस की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। जिसके कारण वे आगे ही नहीं बढ़ पाए। विक्की अपनी मां का हाथ थामे हुए थे, लेकिन इतनी भीड़ में उनका हाथ बार-बार छूट रहा था। विक्की के पिता शाम कौशल भी भीड़ में बुरी तरह फंस गए थे। विक्की काफी मुश्किलों के बाद भीड़ से बाहर निकले और अपने मां-पापा को भी बाहर निकाला। ऐसी स्थिति में भी विक्की ने अपना आपा नहीं खोया और काफी शांति के साथ इसे संभाला। विक्की के इस वीडियो को एक फैन पेज की तरफ से शेयर किया गया है।


View this post on Instagram

A post shared by Pranal Chavan (@pranalchavan_)

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कुछ नहीं उसने भीड़ में खुद को शांत रखा और दर्शन किए। एक कॉल करके वीआईपी दर्शन भी कर सकता था, लेकिन उसने सही रास्ता चुना।" विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस समय अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। विक्की के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं।