एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। टीवी के सबसे चर्चित अभिनेता विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने छोटे पर्दे पर अपनी अभिनय के जरिए पहचान बनाई है। 'प्यार की ये एक कहानी' और 'मधुबाला' जैसे शो को लोगों ने काफी प्यार दिया।
हाल के दिनों में विवियन का नाम निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहा है। 'बिग बॉस 18' में शामिल होने के बाद वह खबरों का हिस्सा बनें, लेकिन उनकी पत्नी नौरान अली से जुड़ी बातें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विवियन के धर्म परिवर्तन को लेकर उनकी पत्नी की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।
विवियन डीसेना का इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला सभी को हैरान कर देने वाला था। एक ईसाई परिवार में जन्मे विवियन ने नौरान अली के प्यार में पड़ कर इस्लाम धर्म अपना लिया। उनके इस निर्णय से समाज में सवाल उठे। विवियन और नौरान दोनों की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई। लोग इसे 'लव जिहाद' का मामला बताकर विवियन की आलोचना करने लगे।
नौरान ने इस बारे में बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें लगातार नफरत और गालियां मिलीं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे लव जिहाद बताया। विवियन को भी सोशल मीडिया पर नफरत मिली। इससे उनके काम के पैटर्न पर भी असर पड़ा।
विवियन और नौरान के बीच प्रेम की शुरुआत आसान नहीं रही। नौरान ने बताया कि शुरुआत में उनके बीच बहुत अंतर था। उन्होंने कहा कि मैंने छह महीने तक विवियन से दूर रहने का फैसला किया, क्योंकि मैं बहुत परेशान और डरी हुई थी कि वह मेरे लिए धर्म परिवर्तन करेगा। मुझे पता था कि अगर वह ऐसा करता है तो समाज उसे और मुझे भी नहीं कोसेगा।
लेकिन, नौरान ने बाद में बताया कि विवियन ने धर्म परिवर्तन केवल उनके लिए नहीं किया, बल्कि यह उनका अपना फैसला था। उन्होंने कहा कि विवियन ने मेरे धर्म के बारे में जानने के बाद धर्म परिवर्तन किया, लेकिन यह केवल उनके लिए था, मेरे लिए नहीं था। उन्होंने कई महीनों तक पढ़ा। लोगों से पूछा और फिर यह निर्णय लिया।
विवियन और नौरान ने 2022 में शादी की, लेकिन उनका विवाह समाज और परिवार के लिए एक चुनौती बन गया। नौरान ने बताया कि वह अपने धर्म के अनुसार किसी भी अंतर-धार्मिक विवाह को स्वीकार नहीं कर सकती थीं, लेकिन विवियन ने इसका सम्मान किया। इसके बावजूद दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास और प्रेम को बनाए रखा।
हाल ही में, नौरान अली बिग बॉस 18 के फैमिली वीक एपिसोड में अपने पति विवियन से मिलने आईं। नौरान ने शो के दौरान विवियन के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के अनुभवों को साझा किया।