• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sona Dey MMS Video: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं सोना डे, जिसका फेक MMS वीडियो हुआ था लीक

सोना डे एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोना डे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 03:29:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Aug 2024 05:11:47 PM (IST)
Sona Dey MMS Video: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं सोना डे, जिसका फेक MMS वीडियो हुआ था लीक
सोना डे की इंस्टाग्राम फोटोज।

HighLights

  1. सोना डे एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं।
  2. सोशल मीडिया पर उनका एमएमएस तेजी से वायरल हुआ था।
  3. सोना ने सामने आकर सफाई दी और वीडियो को फेक बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who Is Sona Dey: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है और वह नाम है सोना डे। सोना डे अचानक से वायरल होने लगी हैं। वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उनके वायरल होने के पीछे का राज है, एक एमएमएस वीडियो।

naidunia_image

वह उस समय चर्चा में आईं, जब उनका एक कथित एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बताया जा रहा था कि इस वीडियो में सोना डे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थी। बाद में सोना ने सामने आकर इस वीडियो को खारिज किया और फेक बताया है। आइए जानते हैं कि सोना डे कौन है।


naidunia_image

इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर सोना डे

सोने डे एक काफी फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सोना अपने यूट्यूब चैनल पर डांस वीडियो और व्लॉग्स शेयर करती हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें किसी और वजह से इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है। बताया जा रहा था कि उनका कथित एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

naidunia_image

सोना ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

इस वीडियो को लेकर सोना डे ने अपने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर सफाई भी दी है।

यह मैं नहीं हूं और यह वीडियो केवल मुझे बदनाम करने के लिए बनाया जा रहा है यह सिर्फ एक एडिटेड वीडियो है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फेक है। वीडियो में दिख रही महिला बांग्लादेशी है और मेरे नाम पर वीडियो को फैला कर मुझे बदनाम किया जा रहा है। - सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोना डे

naidunia_image

हैरान हो गए थे यूजर्स

जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो लीक हुआ, यूजर्स काफी ज्यादा सवाल करने लगे। कई लोगों ने कमेंट करते हुए सोना से सवाल पूछे कि क्या वाकई में वह हैं या फिर किसी ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।

naidunia_image

कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह कोई डीप फेक वीडियो हो सकता है।' एक और ने लिखा, 'सोना डे का यह वीडियो वायरल होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सोशल मीडिया पर आसानी से कुछ भी वायरल हो सकता और किसी को भी बदनाम किया जा सकता है।' एक अन्य ने लिखा, 'सोना डे के साथ यह गलत हुआ है।'

View this post on Instagram

A post shared by Sona Dey (@sona_dey_official)