• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023: भारत की हार पर अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, ट्रोलर्स के निशाने पर आए एक्टर

अमिताभ का ट्वीट देख, लोगों को लगा कि बिग बी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख रहे हैं, जिसके बाद से यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 20 Nov 2023 12:26:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Nov 2023 12:26:13 PM (IST)
World Cup 2023: भारत की हार पर अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, ट्रोलर्स के निशाने पर आए एक्टर
amitabh bachchan cryptic tweet viral

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी।
  2. ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के मैच से पहले बिग बी ने एक ट्वीट किया था।
  3. टीम इंडिया के हारने के बाद यूजर्स, अमिताभ पर भड़क उठे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर जीत हासिल की। फाइनल हारने के बाद भी टीम इंडिया के पूरे वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर काफी सराहना मिली है। वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू होने से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इससे पहले भी अमिताभ ये कह चुके हैं कि जब भी वे मैच नहीं देखते हैं, तो टीम इंडिया जीत जाती है, जिसके बाद से ही ट्विटर यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने ये भी चेतावनी दे दी थी कि वह फाइनल मैच न देखें।

naidunia_image

अमिताभ ने किया ऐसा ट्वीट

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के मैच से पहले बिग बी ने एक ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच जिस दिन चल रहा था, उस दौरान उन्होंने रात में एक ट्वीट किया। इस क्रिप्टिक ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "कुछ भी तो नहीं।" हालांकि, अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट किस कॉन्टेक्स्ट में है, ये पता नहीं चल पा रहा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स, अमिताभ की इस पोस्ट को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल से जोड़ रहे हैं। मैच के खत्म होने से कुछ समय पहले ही अमिताभ ने ये ट्वीट किया है।


naidunia_image

यूजर्स के निशाने पर आए अमिताभ

बता दें कि बीते दिन वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 240 रन का टारगेट दिया था, जिसे उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया था। अमिताभ का ट्वीट देख, लोगों को लगा कि बिग बी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख रहे हैं, जिसके बाद से यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, आप प्लीज मैच न देखिए। एक और ने लिखा, "सर प्लीज आप अगर मैच देख रहे हैं, तो प्लीज रुक जाइए, हम आपसे गुजारिश कर रहे हैं।" मैच खत्म होने और टीम इंडिया के हारने के बाद यूजर्स, अमिताभ पर भड़क उठे। कई यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। वहीं, 17 नवंबर को अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा था, "मुझे समझ नहीं आ रहा, मैच देखने जाऊं या नहीं।"