• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यामी गौतम समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी किया काम, खूब बटोरी सुर्खियां

प्रेग्नेंसी में भी यामी काम कर रही हैं और काफी एक्टिव हैं, यह देखकर फैंस काफी हैरान हैं। यामी से पहले भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार शूट किया।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 12:15:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Feb 2024 12:15:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यामी गौतम समेत इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी किया काम, खूब बटोरी सुर्खियां
Bollywood actress worked in pregnancy

HighLights

  1. यामी गौतम जल्द ही मां बनने वाली हैं।
  2. आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में काम किया था।
  3. श्रीदेवी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों में काम किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Actresses Worked In Their Pregnancy: बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म Article 370 रिलीज हुई है। इस फिल्म में यामी की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस के साथ एक गुड न्यूज भी शेयर की। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी में भी यामी काम कर रही हैं और काफी एक्टिव हैं, यह देखकर फैंस काफी हैरान हैं। यामी से पहले भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार शूट किया। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रेग्नेंसी पीरियड में भी एक्टिव थीं।

यामी गौतम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी जब अपनी हालिया रिलीज फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो वे प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। प्रेग्नेंसी के दिनों में भी उन्होंने काम किया है। कुछ समय पहले ही जब उनकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, तो उन्होंने उस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की।


naidunia_image

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में काम किया था। जब वे प्रेग्नेंट थी, तो अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही थीं। इतना ही नहीं, बेटी राहा के जन्म के कुछ समय बाद ही वे शूट पर वापस लौट आई थीं। आलिया ने इस दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

naidunia_image

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों में काम किया था। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई की शूटिंग के दौरान वे प्रेग्नेंट थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने इस फिल्म में काम किया था।

naidunia_image

जया बच्चन

जया बच्चन भी अपने जमाने की हिट एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। हालांकि, अब वे फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन अपने बिहेवियर की वजह से वे चर्चा में आ ही जाती है। शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने इन दिनों में भी अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की।

naidunia_image

काजोल

काजोल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। शानदार फिल्म कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान वे प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंस के दिनों में ही इस फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था।

naidunia_image

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जब वे फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही थीं, तो वे दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी काम किया। इतना ही नहीं, वे चर्चा में भी बनी रहीं।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।