• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhuj The Pride of India दर्शकों को आ रही बेहद पसंद, सोशल मीडिया पर बांध दिए तारीफों के पुल

Bhuj The Pride of India को दर्शकों ने शानदार बताया है फैंस ने अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा, सोनाक्षी के काम की भी तारीफ कीहै।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 14 Aug 2021 11:10:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Aug 2021 11:12:13 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhuj The Pride of India दर्शकों को आ रही बेहद पसंद, सोशल मीडिया पर बांध दिए तारीफों के पुल

बाॅलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बिग बजट स्टारर फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है। 1971 के भारत-पाक युध्द पर बनी ये फिल्म ‘डिज्नी प्लस हाॅटस्टार’ पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में मुख्य भुमिका के रूप में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रहे हैं। दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब सराहना कर रहे हैं। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को देशभक्ति के रूप में बताया जा रहा है। डायलाॅग और एक्शन की वजह से ही फिल्म को पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का हर सीन अपने आप में जबरदस्त है। 300 गांव वालों के साहस और भारतीय सैनिकों की बहादुरी का चित्रण परदे पर बखूबी किया गया है। अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही, सोनाक्षी सिन्हा के किरदार से सजी फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं जब फिल्म की ओटीटी प्लेटफाॅर्म डिज्नी प्लस हाॅटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू हुई और दर्शकों के सामने आई तो दर्शकों ने जिस बेसब्री से इसका इंतजार किया है यह फिल्म उतनी ही उनके लिए सुपर साबित हो रही है। फिल्म मेें अजय देवगन ने स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाई है, जो 1971 के युध्द के दौरान भुज एयरबेस के इंचार्ज थे। ये वही एयरबेस है जो पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी बमबारी के बीच भी सेना को अपनी सेवा दे रहा था।


फिल्म जैसे ही रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे देखा तो सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफों के पुल बंधने लगे। दर्शक फिल्म को देशभक्ति से भरे डाॅयलाॅग और एक्शन की वजह से पसंद कर रहे हैं। वहीं यूजर फिल्म के एक्टर्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म की तारीफ करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी एक ट्वीट करते हुए उन्होंने फिल्म को बेहद रोमांचक बताया है और इसे साढ़े तीन स्टार दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ भी जमकर की है। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू को लेकर एक के बाद एक कमेंट की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर लिखता है कि ‘अजय देवगन सर और उनकी भुज टीम और फैंस को शुभकामनाएं। दूसरे ने लिखा कि अजय........ उन्होंने फिर से कमाल का काम किया है। चलिए अब एक नजर यूजर्स के कमेंट पर डालते हैं।

#OneWordReview...#Bhuj: THRILLING.

Rating: ⭐️⭐️⭐️½#Bhuj is a #BigScreen, mass-appealing spectacle… Scale + Star power + Stunning visuals leave you mesmerised… The second hour - leading to the nail biting finale - is a huge plus… #AjayDevgn in terrific form. #BhujReview pic.twitter.com/LTS3fqfS6Q

— taran adarsh (@taran_adarsh) August 13, 2021

#BhujThePrideOfIndia is Huge, IT is Entertaining and the perfect tribute to the armed forces of India.

When Forces & Public work together, The Nation can come out of any dark times.@ajaydevgn @duttsanjay & @SharadK7 are rock stars.#BhujThePrideOfIndiaReview: ⭐️⭐️⭐️⭐️💫(4.5/5)/ pic.twitter.com/gUhuAUTwXw

— Abhishek Parihar (@BlogDrive) August 13, 2021

Ajay...😍

Amazing work he did again...👏👏😍#BhujThePrideOfIndia pic.twitter.com/VIUrqrpv5x

— 𝐘𝐮𝐯𝐢𝐢𝐢. (@18yuviii) August 13, 2021

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।