• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cirkus Movie Review: नहीं पसंद आई लोगों को रणवीर सिंह की सर्कस, रोहित शेट्टी का जादू पड़ा फीका

फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल में आना एक्सपेरिमेंटल था। रणवीर की एक्टिंग ने फिर भी फिल्म को बांधा रखा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 23 Dec 2022 04:54:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Dec 2022 05:08:20 PM (IST)
Cirkus Movie Review: नहीं पसंद आई लोगों को रणवीर सिंह की सर्कस, रोहित शेट्टी का जादू पड़ा फीका

Cirkus Movie Review: रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सर्कस हाल ही में रिलीज हुई है। ट्रेलर रिलीज के समय फैंस रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। लगातार हिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी की सर्कस फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। सर्कस फैमिली एंटरटेनर से रोहित शेट्टी ने लंबे समय के बाद कॉमेडी में वापसी की है। सर्कस में रणवीर सिंह, संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और मुरली शर्मा जैसे कई कॉमेडी स्टार्स हैं। माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉलीवुड के लिए एक अच्छा एंटरटेनमेंट लेकर आएगी लेकिन ऐसी नहीं हो सका। फिल्म को फिलहाल जो रिव्यू मिल रहे हैं, उसे देखकर निराशा हाथ लगी है।

नहीं पसंद आई फिल्म की कहानी

सर्कस फिल्म को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने के बाद फैंस और दर्शकों ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। किसी ने सर्कस फिल्म को घटिया तो किसी ने इसे इस साल की सबसे खराब फिल्म बताया है। लोगों का कहना है कि रोहित शेट्टी के सर्कस से अच्छा तो सर्कस का मेला है। कई यूजर्स का कहना है कि रोहित शेट्टी हर इंटरव्यू में बॉलीवुड की लगातार असफल फिल्मों की वजह बताते नजर आए हैं और अब सर्कस के बाद खुद उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि रोहित शेट्टी ने एक अच्छी खासी फिल्म को खराब कर दिया है। वह सही से फिल्म में न तो सर्कस दिखा पाए और न ही कॉमेडी।


रणवीर की एक्टिंग ने बचाई फिल्म

फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल में आना एक्सपेरिमेंटल था। रणवीर की एक्टिंग ने फिर भी फिल्म को बांधा रखा है। वहीं वरुण शर्मा भी डबल रोल में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के किरदार में भी कोई स्कोप नहीं था। फिलहाल फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म को खुद भी टिके रहने में काफी दिक्कतें होगी। वहीं इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी उसकी कहानी रही है। इस फिल्म में इमोशन सटीक नहीं है और न ही कोई पंच लाइन। इसलिए दर्शक इसकी कहानी से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कहानी में लॉजिक मेजर मिसिंग है।