• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Drishyam 2 Review: सस्पेंस से भरपूर है अजय देवगन की दृश्यम 2, दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 18 Nov 2022 12:10:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Nov 2022 12:36:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Drishyam 2 Review: सस्पेंस से भरपूर है अजय देवगन की दृश्यम 2, दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी

Drishyam 2 Review: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 आज यानी की 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में शुरू हुई थी और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। मूल रूप से ये फिल्म मलयालम में बनी थी। जिसके दोनों पार्ट काफी सफल रहे। वहीं हिंदी में दृश्यम का पहला पार्ट काफी हिट रहा था। वहीं अब दृश्यम 2 को मिल रहे रिस्पाॅन्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म भी सुपरहिट होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि मलयालम में बनी दृश्यम 2 को देखने के बाद भी इसका हिंदी रिमेक देखने की लोगों में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी शानदार है।

naidunia_image

ऐसी है फिल्म की कहानी

दृश्यम 2 की कहानी की शुरूआत में पुलिस अधिकारी के बेटी की हत्या हो जाने का खुलासा हो चुका होता है, लेकिन उसकी लाश अभी भी नहीं मिलती है। वहीं पिता अपने बेटे की आत्मा की मुक्ति के लिए उसके शव का अंतिम संस्कार करना चाहता है। विजय सालगांवकर ने उसे ऐसी जगह गाड़ दिया था जहां चाहकर भी उसे निकाला नहीं जा सकता। इसी बीच मां भी लौट आई है, जो विजय के साथ उसके पूरे परिवार से बदला लेना चाहती है। वहीं मीरा की जगह दूसरा आईपीएस अफसर उसकी कुर्सी पर है। जिसका मीरा से भी ज्यादा दिमाग चलता है। पहले भी देखा गया है कि विजय सालगांवकर का हर पैंतरा किसी न किसी फिल्म से निकलता है लेकिन इस बार पुलिस भी फिल्मी पैंतरा अपना रही है।


naidunia_image

हिंदी की सबसे बेहतर फिल्म

दृश्यम 2 फिलहाल में हिंदी फिल्मों में सबसे बेहतर फिल्म बन गई है। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखी गोवा की खूबसूरती कमाल की है। फिल्म का म्यूजिक संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने दिया है। ये उनकी पहली फिल्म है, जिसके सारे गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक उन्होंने दिया है। वहीं जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया हम साथ रहे गाना पहले ही हिट हो चुका है। इस फिल्म का परिवार के साथ बैठकर आनंद लिया जा सकता है। फिल्म का हर किरदार अपनी जगह काफी फिट है। बता दें कि दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। जिसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। वहीं जेतू जोसेफ और उपेन्द्र सिंधेया ने लिखा था। दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।