
Kantara OTT Release: फिल्म डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की कंतारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकाॅर्ड्स तोड़े हैं और नया रिकाॅर्ड बनाया है। फिल्म को भारत के साथ विदेशों में भी काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिला। अब इसी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी दर्शकों इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अगर आपने भी ये शानदार फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे अब आसानी से देख सकते हैं। कंतारा पहले ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी उतना ही प्यार मिलेगा।
इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक कंतारा के हिंदी वर्जन का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में आज स्ट्रीम कर दिया गया है। वहीं अमेजन प्राइम पर भी इसे स्ट्रीम किया जा चुका है। अब देखना ये काफी दिलचस्प होगा कि हिंदी फैंस भी कंतारा को फिल्मी पर्दे की ही तरह ओटीटी पर भी प्यार मिल रहा है लेकिन ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हिंदी फैंस भी कंतारा को फिल्मी पर्दे जैसा प्यार देते हैं या नहीं। इस फिल्म की कहानी 1847 के बैकग्राउंड पर बेस्ड इंसान की सोच और उसके संघर्ष की कहानी है।
कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को सभी से खूब प्यार मिला है। अन्य भाषाओं में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर हिंदी समेत दूसरी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 400 करोड़ का कारोबार किया है। कंतारा फिल्म की सुपरस्टार रजनीकांत ने भी खूब तारीफ की है। रजनीकांत के साथ साउथ के दूसरे सुपरस्टार कमल हसन ने भी कंतारा को बहुत ही शानदार फिल्म बताया है। इन दोनों सुपरस्टार्स के अलावा भी कई दिग्गज कलाकारों ने कंतारा की काफी तारीफ की है।