• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Masaba Masaba Review: Netflix पर रिलीज हुई नीना गुप्ता और उनकी बेटी की वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा', जानिए क्या है खास

Masaba Masaba Review: पहले एपिसोड में Masaba की वर्क लाइफ के साथ उनकी मां नीना के साथ बॉन्डिंग को दिखाया गया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 28 Aug 2020 05:13:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2020 07:38:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Masaba Masaba Review: Netflix पर रिलीज हुई नीना गुप्ता और उनकी बेटी की वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा', जानिए क्या है खास

Masaba Masaba Review: Netflix पर शुक्रवार से नई वेब सीरीज जारी हुई है, जिसका नाम है 'मसाबा मसाबा'। यह वेब सीरीज नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित है। पहले सीजन में 6 एपिसोड जारी हुए हैं। वेब सीरीज में मसाबा की एक्टिंग की खूब तारिफ हो रही है। यह पहला मौका है जब मसाबा ने एक्टिंग में हाथ आजमाया है। मसाबा मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और वेब सीरीज की थीम भी यही है। यानी यह वेब सीरीज सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम जोनर से अलग है। Masaba Masaba के बारे में कहा जा रहा है कि यह ऐसी कहानी, जो हर देखने वाले को अपनी लगेगी। इसमें रोजमर्रा की छोटी-बड़ी मुश्किलें, उनका समाधान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्ते निभाने की परीक्षा दिखाई गई है।

पहले एपिसोड में Masaba की वर्क लाइफ के साथ उनकी मां नीना के साथ बॉन्डिंग को दिखाया गया है। नानी गुप्ता बेहद नेचुरल एक्ट्रेस हैं। उन्हें देखकर नहीं लगता कि उन्हें अभिनय करने की जरूरत पड़ती होगी। शो में Nina Gupta के स्ट्रगल से लेकर Masaba को इंडिपेंडेंट बनाना और उसके बाद फैशन की दुनिया में हस्ताक्षर बन जाने तक के सफर को दिखाया गया है। शो इन दो अहम किरदारों के माध्यम से उस दौर में होने वाली गॉसिप और येल्लो जर्नलिज्म के दौर को भी दर्शाती है। वहीं Masaba की मधु मंटेना से शादी और फिर तलाक को भी दिखाया है। पहले एपिसोड में बेटी और फिर दूसर एपिसोड में Nina Gupta की जिंदगी के दिलचस्प पहलू दिखाए गए हैं। जो बेहद इमोशनल कर जाते हैं। तीसरे एपिसोड में फिर से Masaba की इंडिपेंडेंट लाइफ पर फोकस किया गया है। शो में Nina Gupta जो कि इस बात से वाकिफ हैं कि मसाबा को भारत में अभिनय करने का मौका नहीं मिलेगा, उनके लुक्स की वजह से। वह बेटी को समझाती हैं कि वह यह क्षेत्र न चुनें, शो की यही खासियत है कि इसमें हकीकत को हकीकत जैसे दर्शाने की कोशिश है। कुछ भी छुपाने या रियलिटी को जबरन करेक्ट करने और मॉडेस्ट बनने की कोशिश नहीं है। ईमानदार कांस्पेट है और ट्रीटमेंट है। इसलिए दिल को छू जाती है।


  • वेब सीरीज : 'मसाबा मसाबा'
  • कास्ट: मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, नील भूपालम, रिताशा राठौर, सत्यदीप मिश्रा और अन्य।
  • निर्देशक: सोनम नायर
  • अवधि: छह एपिसोड
  • कहाँ देखें ?: नेटफ्लिक्स

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।