
OMG 2 Twitter Review: कई विवादों से घिरी होने के बाद आखिरकार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गाॅड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से होने वाली है। दोनों ही फिल्मों के पहले पार्ट सुपरहिट रहे हैं, ऐसे में इनके सीक्वल की टक्कर बाॅक्स ऑफिस पर बड़ा असर डालेगी। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म 'ओएमजी 2' को रिलीज से पहले ही विवादों का सामना करना पड़ा था। सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म को A सर्टिफिकेट देकर पास किया है। उज्जैन के महाकाल मंदिरों के पुजारियों ने भी फिल्म का विरोध किया है।
'ओएमजी 2' की एडवांस बुकिंग भी 'गदर 2' के आगे फीकी पड़ गई। अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के रिव्यू भी आ गए हैं। यहां पढ़िए ट्विटर रिव्यू। साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर 'ओह माय गाॅड' फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ओएमजी 2 के साथ मेकर्स ने एडल्ट एजुकेशन जैसे गंभीर मुद्दे को दर्शकों के सामने पेश किया है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के गण के रूप में दिखाई दे रहे हैं, वहीं पंकज त्रिपाठी महादेव के भक्त के किरदार में हैं। इस फिल्म का पहला शो देखकर लोग थिएटर से बाहर निकल चुके हैं। ओएमजी 2 को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म देखकर आए यूजर्स ने ओएमजी 2 पर अपनी राय देते हुए लिखा, "फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला, गदर 2 के मुकाबले फिल्म को कम स्क्रीन्स मिली। लेकिन फिर भी उनकी पावर कम नहीं हुई। उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया। ओह माय गाॅड 2 काफी अच्छी फिल्म है।"
#OMG2Review From First Show 💥
As expected everyone is loving the powerful content of the movie.#AkshayKumar𓃵 #PankajTripathi #YamiGautam #OMG2InCinemasNow pic.twitter.com/kiFtqaRNM5
— Shivam #OMG2InCinemasNow (@PredictionSmp) August 11, 2023
वहीं, एक और यूजर ने फिल्म पर अपने रिएक्शन देते हुए लिखा, "ओएमजी 2 बहुत ही शानदार फिल्म है। एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को इससे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ एंटरटेनिंग तरीके से कोई नहीं बता सकता था। ये सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। पंकज त्रिपाठी की परफॉर्मेंस शानदार है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओह माय गाॅड एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल्म है, इसे मिस न करें।" बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 45 हजार के करीब टिकट बिकी थी। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन फिल्म पांच से सात करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
