
Phone Bhoot Movie Review: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर हाॅरर काॅमेडी फिल्म फोन भूत 4 नवंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली और हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल भी रिलीज हुई थी। कैटरीना की ये हाॅरर काॅमेडी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी है। फोन भूत एक मजेदार फिल्म बताई जा रही है। फिल्म को लेकर कैटरीना कैफ ने कहा कि यह एक फैमिली फिल्म है और बच्चों को भी इसे देखने में काफी मजा आएगा।

बता दें कि फिल्म फोन भूत में कैटरीना लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान घोस्ट बस्टर के रोल में हैं। फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फोन भूत को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस ने इस फिल्म को नाॅन स्टाॅप लाफ्टर बताया है। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि फोन भूत सिर्फ एक हाॅरर काॅमेडी नहीं बल्कि एक पागलपन है। इस फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने मुझे लाफिंग गैस के चेंबर में बंद कर दिया है। फिल्म डायरेक्टर और टीम को नमस्कार। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा कि पहला हाफ काफी मजेदार है। यह अनएक्सपेकटेड था।

बता दें कि ऑडियंस को कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। जब से इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था तब से ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब इसके रिव्यू भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इन तीनों की तिकड़ी की मेहनत सफल रही है।
