• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRR के दमदार परफॉर्मेंस से राम चरण ने जीता लोगों का दिल, तारीफ करते नहीं चूक रहे फैंस

RRR देशभर में एक साथ रिलीज हुई है और कहा जा रहा है कि यह बाहुबलि से भी शानदार फिल्म है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 25 Mar 2022 01:01:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Mar 2022 01:01:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
RRR के दमदार परफॉर्मेंस से राम चरण ने जीता लोगों का दिल, तारीफ करते नहीं चूक रहे फैंस

25 मार्च की सुबह का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि आज ही के दिन फिल्म आरआरआर रिलीज़ होनेवाली थी। और आज का दिन फैंस के लिए किसी रोमांच से कम नहीं। भारत में कुछ लकी लोग और विदेश में स्थित लोग जिन्होंने ने सुबह सुबह इस शो को देखा है वे अपने फेवरेट कलाकार के अभिनय को देख दंग रह गए। यदि फिल्म में किसी को कुछ पसंद आ रहा है तो वो है उनके चहेते कलाकार राम चरण।

मेगा पावर स्टार राम चरण, जिनका मिजाज़ फिल्म के इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान बहुत ही शांत और धैर्य से भरपूर था,परंतु उन्होंने सभी को साबित कर दिया कि वे एक ऐसे कलाकार है जो अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।


राम चरण के बारे में ट्वीट्स आ रहे हैं जो कहते हैं कि वे आरआरआर देखने के बाद राम चरण के बारे में ही सोच रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राम ने आंखो से अपनी भावनाओं को व्यक्त की है और अपनी बॉडी लैंग्वेज से रिबेल लगते हैं। एक बार फिर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे क्लास और मास रेयर मिक्सचर हैं।

\हर बार इतिहास तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू को संदर्भित करता है, और अब एकमात्र छवि जो लोगों के दिमाग में आने वाली है, वह मेगा पावर स्टार राम चरण की है। और इस समय पूरे इंटरनेट पर उनके दमदार परफॉर्मेंस की चर्चा हो रही है।

राम चरण एक ऐसा कलाकार जो बोलते बहुत कम है पर फिल्म आरआरआर में उसकी दमदार एक्टिंग यह साबित करती है कि इंसान का काम बोलता है। अपनी आंखों की भावुकता से लेकर गहन अभिनय तक, चंद शब्दों और ढेर सारी अदाओं के साथ राम चरण दुनिया को बता रहे हैं कि वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें दुनिया जीवन भर संजो के रखना चाहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।