• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SatyaPrem Ki Katha Review: ओपनिंग डे पर कार्तिक-कियारा की फिल्म का कमाल, आदिपुरुष को छोड़ा पीछे

हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई है, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 11:21:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 11:21:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
SatyaPrem Ki Katha Review: ओपनिंग डे पर कार्तिक-कियारा की फिल्म का कमाल, आदिपुरुष को छोड़ा पीछे

मूवी रिव्यू

नाम: SatyaPrem Ki Katha

  • रेटिंग :
  • कलाकार : Kiara Advani, Kartik Aaryan,
  • निर्देशक : sameer vidwans,
  • रिलीज डेट : Jun 29, 2023
  • प्लेटफॉर्म : In Cinema
  • भाषा : Hindi
  • बजट : 60 crore

SatyaPrem Ki Katha Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म ईद के मौके पर थिएटर में रिलीज हुई है। कार्तिक और कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी यूनिक है। दिखाया गया है कि सत्यप्रेम बने कार्तिक आर्यन अपनी कथा यानी कियारा आडवाणी को पाने के लिए कितने पापड़ बेलते हैं। वहीं अब सत्यप्रेम की कथा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

पहले दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि सत्यप्रेम की कथा से पहले भी कार्तिक और कियारा की जोड़ी भुल भुलैया 2 में नजर आ चुकी है। जिसकी ओपनिंग डे की कमाई भी काफी शानदार रही थी। ऐसे में अब लोगों को इस जोड़ी की दूसरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की पहले दिन की कमाई जानने में काफी दिलचस्पी है। फिल्म क्रिटिक्स ने सत्यप्रेम की कथा को लेकर प्रीडिक्ट किया था कि ये फिल्म पहले दिन 9 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि इस फिल्म ने भुल भुलैया 2 जितनी ओपनिंग कमाई नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन ही सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखाने की पूरी कोशिश की है।


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आदिपुरुष की कमाई ठप

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8.5 से 9 करोड़ के बीच का नेट बिजनेस किया है। कार्तिक और कियारा की फिल्म के रिलीज होते ही आदिपुरुष की कमाई और भी ज्यादा गिर गई है। सत्यप्रेम की कथा फिल्म की कहानी सत्यप्रेम अग्रवाल और कथा कपाड़िया के प्यार और ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है। कार्तिक और कियारा के अलावा इस फिल्म में कई कलाकार मौजूद हैं। कार्तिक और कियारा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।