• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Family Man 2 Review: 20 महीने बाद रिलीज हुआ फैमिली मैन सीजन 2, जानिए क्या बेटी को बचा पाएगा श्रीकांत तिवारी

Family Man का काफी हिस्सा तमिल में हैं, इसलिए आपको सबटाइटिल की जरूरत पड़ेगी और जिसे सिर्फ हिंदी पसंद है उसे परेशानी हो सकती है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 04 Jun 2021 11:51:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jun 2021 11:51:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
The Family Man 2 Review: 20 महीने बाद रिलीज हुआ फैमिली मैन सीजन 2, जानिए क्या बेटी को बचा पाएगा श्रीकांत तिवारी
द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में श्रीलंका के तार लंदन से जुड़ जाते हैं और कहानी में नया रोमांच आता है।

The Family Man 2 Review: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन रीलीज हो चुका है। इसके लिए फैंस को करीब 20 महीने का इंतजार करना पड़ा है। पहले यह सीरीज चार जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फैन्स की बेताबी को देखते हुए उसे कुछ घंटे पहले ही रिलीज कर दिया गया। दूसरे सीजन की शुरुआत में ही आपको पता चल जाता है कि दिल्ली गैस के हमले से बचेगी या नहीं। हालांकि, इसके साथ ही श्रीलंका के तार लंदन से जुड़ जाते हैं और कहानी आगे बढ़ती है।

मनोज बाजपेयी का सीक्रेट एजेंट किरदार श्रीकांत तिवारी कुछ एपिसोड्स के बाद पूरे रंग में देखने को मिलता है। जब उसे एक ओर अपनी बेटी को मौत से बचाना होता है तो वहीं दूसरी ओर देश की प्रधानमंत्री पर भी हो रहे हमले की साजिश को खत्म करना होता है।


View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

बारीकियों का रखा है ध्यान

राज और डीके ने सीरीज में कई छोटी- छोटी बारीकियों पर काफी बेहतरीन काम किया है। जैसे जब भारत और लंदन के बीच में कोई फोन कॉल दिखाया गया है तो दोनों जगहों के बीच के टाइम के मुताबिक दिन और रात का ध्यान रखा गया है। एक सीन में श्रीकांत पत्नी को फोन करके रोना चाहता है लेकिन रो नहीं पाता है। वहीं दूसरे सीन में जब पत्नी, श्रीकांत को कॉल करती है तो ईगो के चलते वो फोन नहीं उठाता है। वहीं पेरेटेंस के कामों और फैसलों का बच्चों पर क्या असर पड़ता है, ये पहलू भी राज और डीके ने बहुत अच्छे से दिखाया है।

तमिल भाषा बन सकती है समस्या

इस वेब सीरीज का काफी हिस्सा तमिल में हैं, ऐसे में आपको सबटाइटिल की जरूरत पड़ना तय है। जो दर्शक सिर्फ हिंदी सुनना और देखना पसंद करते हैं। उन्हें इससे परेशानी हो सकती है। हालांकि, मनोज बाजपेयी ने बतौर हीरो दर्शकों को बांध कर रखा है। सामंथा अक्किनेनी विलेन के किरदार में खूब जंच रही हैं। इसके अलावा शारिब हाशमी, प्रियमणि, सीमा बिस्वास, दलीप ताहिल, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, विपिन शर्मा और श्रीकृष्ण दयाल सहित हर अभिनेता ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

पहला सीजन अच्छा लगा तो दूसरा जरूर देखें

अगर आपको इस सीरीज का पहला सीजन पसंद आया है तो दूसरा सीजन और ज्यादा पसंद आएगा। दूसरे सीजन में कुल 9 एपिसोड्स हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं। बढ़िया निर्देशन और अच्छी एक्टिंग से लबरेज इस सीरीज को देख लेना चाहिए। वहीं, यदि आप 'द फैमिली मैन' के फैन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन भी जरूर आएगा, जिसकी झलक दूसरे सीजन के अंत में दिखाई गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।