• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thug Life First Review: पैसा वसूल या पूरी फिजूल? जानें कैसा है Kamal Haasan की ‘ठग लाइफ’ का रिव्यू

Thug Life First Review: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। बता दें कि मशहूर फिल्म समीक्षक ने कमल की ठग लाइफ का रिव्यू दिया है कि ये एक्शन थ्रिलर देखने लायक है या नहीं।

By Himadri HadaEdited By: Himadri Hada
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 07:34:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 08:11:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Thug Life First Review: पैसा वसूल या पूरी फिजूल? जानें कैसा है Kamal Haasan की ‘ठग लाइफ’ का रिव्यू
कमल हासन ठग लाइफ रिव्यू

HighLights

  1. कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’
  2. ठग लाइफ को कल्ट क्लासिक एक्शन थ्रिलर बताया
  3. कमल हासन को फिल्म की सक्सेस से काफी उम्मीदें

Thug Life First Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ठग लाइफ का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

कैसी है फिल्म ठग लाइफ?

5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ठग लाइफ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम ने किया है। इसका म्यूजिक ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान ने दिया है। कमल हासन, मणि रत्नम और ए. आर. रहमान की ये जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और अब ये तिकड़ी एक बार फिर साथ आई है। इस वजह से फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।naidunia_image


फिल्म का पहला रिव्यू किया शेयर

फिल्म क्रिटिक उमेर संधू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कमल हासन की फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने फिल्म को 3.5/5 की रेटिंग दी है। उमेर संधू का कहना है कि ‘ठग लाइफ’ एक कल्ट क्लासिक एक्शन थ्रिलर है। कमल हासन और एक्टर सिलम्बरासन राजेंदर ने फिल्म में शानदार परफॉर्म किया है। इसके साथ ही, उमेर ने बताया कि फिल्म की कहानी दमदार है और एक्शन सीन्स भी काफी प्रभावित करते हैं।

उमेर के मुताबिक, मणि रत्नम की शानदार डायरेक्शन और ए.आर. रहमान का बेहतरीन म्यूजिक फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आएगी।

बॉक्स ऑफिस पर ठग लाइफ के छाने की उम्मीद

  • पहले रिव्यू में फिल्म को 'कल्ट क्लासिक एक्शन थ्रिलर' बताया गया है और 3.5/5 रेटिंग दी गई है।
  • फिल्म क्रिटिक उमेर संधू ने सोशल मीडिया पर 'ठग लाइफ' का पहला रिव्यू शेयर किया है।
  • कमल हासन की पिछली फिल्मों के मुकाबले 'ठग लाइफ' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।
  • मूवी की स्टोरी लाइन और सिनेमैटोग्राफी को भी फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता।

naidunia_image

कमल को ठग लाइफ से हैं काफी उम्मीदें

बतौर एक्टर कमल हासन के लिए भी यह फिल्म काफी अहम है। बीते समय में उनकी कुछ फिल्में जैसे 'इंडियन 2' और ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। ऐसे में, ठग लाइफ का सक्सेस होना उनके लिए बहुत जरूरी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।