• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Web Series Must Watch: वीकेंड में परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज

अगर आप परिवार के साथ बैठकर अच्छे कंटेंट का आनंद उठाना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए ही हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 22 Jun 2023 07:10:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jun 2023 07:10:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Web Series Must Watch: वीकेंड में परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज

Web Series Must Watch: अगर इस बार आप वीकेंड पर परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो इस बार घर पर रहकर परिवार के साथ वेब सीरीज देख सकते हैं। आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये दुविधा बनी रहती है कि कौन सी वेब सीरीज परिवार के साथ देखें कौन सी नहीं। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ बैठकर अच्छे कंटेंट का आनंद उठाना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए ही हैं। आइए, जानते हैं।

पंचायत

शानदार कहानी और बेहतरीन किरदार से भरी पंचायत वेब सीरीज परिवार के साथ देखी जा सकती है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है जो मेट्रो सिटी की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्तों की तरह पैसा और नाम कमाना चाहता है, लेकिन किस्मत उसे एक छोटे से गांव लेकर आ जाती है। दरअसल उस शख्स को पंचायत सचिव की नौकरी मिल जाती है। इस सीरीज एक हर एपिसोड में आपको कुछ खास देखने को मिलेगा। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे हैं। जल्द ही दर्शकों को इसका तीसरा सीजन देखने को मिलेगा।


कहां देखें - अमेजन प्राइम

ये मेरी फैमिली

इस वेब सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। पहले सीजन में एक परिवार की कहानी को बताया गया है जो 90 के दशक में गर्मियों की छुट्टियां बिता रहा है। वहीं, दूसरा सीजन सर्दियों को दर्शाता है। दूसरे सीजन ने भी इस लोकप्रियता को बरकरार रखा। ये सीरीज आपको आपके बचपन में ले जाएगी।

कहां देखें

पहला सीजन - टीवीएफ एप

दूसरा सीजन - अमेजन मिनी

घर वापसी

घर वापसी एक पारिवारिक और शानदार वेब सीरीज है। इसकी कहानी आपका दिल छू जाएगी। इस सीरीज में एक ऐसे लड़के की कहानी को बताया गया है, जो पैसा कमाने के लिए घर से दूर हो जाता है। लेकिन अचानक उसकी नौकरी छूट जाती है और उसकी घर वापसी होती है।

कहां देखें - डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

गुल्लक

गुल्लक परिवार के साथ देखी जाने वाली एक बेहतरीन वेब सीरीज है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों एक से बढ़कर एक हैं। इसकी कहानी एक मीडिल क्लॉस फैमिली पर आधारित है। जहां हर रोज एक रोचक किस्सा आपको देखने को मिलेगा।

कहां देखें - सोनी लिव

कौन बनेगी शिखरवती

इस पारिवारिक सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, लारा दत्ता, रघुवीर यादव, कृतिका कामरा, सोहा अली खान और डीनो मोरिया सहित कई दिग्गज एक्टर्स नजर आते हैं। ये सीरीज एक उत्तराधिकारी के चयन पर आधारित है। उत्तराधिकारी बनने के लिए शिखरवती की तीन राजकुमारियों को कठिन परीक्षा देनी होती है।

कहां देखें- जी 5

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।