
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। BAFTA Awards 2024 Winners List: बीते दिन लंदन में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड का आयोजन किया गया। ये अवाॅर्ड काफी प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स में से एक माना जाता है। ब्रिटिश और इंटरनेशनल फिल्मों सहित कई कैटेगरी में स्टार्स को सम्मानित किया गया है। पिछले दो अवाॅर्ड सेरेमनी की तरह इस अवाॅर्ड सेरेमनी में भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' का ही दबदबा रहा है। यह फिल्म सबसे ज्यादा अवाॅर्ड जीतने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने सात अवाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं।
बता दें कि ओपेनहाइमर फिल्म ने 1 बिलियन से भी ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और क्रिटिक्स च्वाइस अवाॅर्ड्स में बड़ी जीत हासिल कर चुकी है। इतना ही नहीं, ऑस्कर में भी यह फिल्म सबसे आगे रही है। इस फिल्म के साथ-साथ ऐसे कई स्टार्स और मूवीज हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। यहां देखिए बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड्स 2024 के विनर्स की लिस्ट।
ओपेनहाइमर; क्रिस्टोफर नोलन, चार्ल्स रोवेन, एम्मा थॉमस
एम्मा स्टोन, पुअर थिंग्स
सिलियन मर्फी; ओपेनहाइमर
दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ, द होल्डओवर
रॉबर्ट डाउने जूनियर; ओपेनहाइमर
मिया मैककेना ब्रूस
क्रिस्टोफर नोलन, ओपेनहाइमर
बेस्ट मेकअप एंड हेयर
पुअर थिंग्स, होली वाडिंगटन
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन
जेलीफिश, रॉस स्ट्रिंगर, बार्टोज स्टैनिस्लावेक, एलेक्जेंड्रा सिकुलक
जेलीफिश एंड लॉबस्टर, यास्मीन अफ़ीफ़ी, एलिज़ाबेथ रुफ़ाई
पुअर थिंग्स, शोना हीथ, जेम्स प्राइस, ज़ुस्ज़सा मिहालेक
द जोन ऑफ इंटरेस्ट,जॉनी बर्न, टार्न विलर्स
ओपेनहाइमर, लुडविग गोरान्सन
ट्वेंटी डेज इन मारियुपोल, मस्टीस्लाव चेर्नोव, राने एरोनसन रथ, मिशेल मिज़नर
अमेरिकन फिक्शन, कॉर्ड जेफरसन
ओपेनहाइमर; होयते वैन होयटेमा
ओपेनहाइमर, जेनिफ़र लेम
द होल्डओवर, सुसान शॉपमेकर
द जोन ऑफ इंटरेस्ट, जोनाथन ग्लेज़र, जेम्स विल्सन
अर्थ मम्मा. सवाना लीफ (राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर), शर्ली ओ'कॉनर (प्रोड्यूसर), मेडब रिओर्डन (प्रोड्यूसर)
द बॉय एंड द हेरोन, हयाओ मियाज़ाकी, तोशियो सुजुकी
पुअर थिंग्स, साइमन ह्यूजेस
एंनाटॉमी ऑफ ए फाल, जस्टिन ट्रायट, आर्थर हरारी
बता दें कि बाफ्टा फिल्म अवाॅर्ड 2024 रविवार को लंदन में आयोजित किया गया था। यह अवाॅर्ड आज यानी 19 फरवरी को भारत में सुबह 12.30 बजे टेलीकास्ट होगा। यह लायंसगेट प्ले में देखा जा सकता है।