
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पीसी ने इसे अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर किया है।
अमेरिकन इंडीपेन्डेंस डे के मौके पर इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया। साथ में फिल्म के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
यह भी देखें : 'बेवॉच' के पहले पोस्टर में प्रियंका का बोल्ड अंदाज
पहले ही पोस्टर में प्रियंका का अंदाज बेहद बोल्ड दिखाई दे रहा है। हालांकि फिल्म की पहली झलक से प्रियंका नदारद थीं। मगर पोस्टर में प्रियंका को देख फैन्स को राहत मिली होगी।
पोस्टर में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन और साथी कलाकार भी दिख रहे हैं। फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका जल्द ही इंटरनेशनल अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में भी नजर आ रही हैं।