• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Richest BTS Member In 2024: लोकप्रिय म्यूजिक बैंड बीटीएस के सदस्यों पर बरस रहा धन, पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति

BTS की शुरुआत 2013 में हुई थी। इस सदस्य लोकप्रियता और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। इन 10-11 वर्षों में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। हम आपक...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 22 Dec 2024 02:31:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Dec 2024 02:31:13 PM (IST)
Richest BTS Member In 2024: लोकप्रिय म्यूजिक बैंड बीटीएस के सदस्यों पर बरस रहा धन, पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति
बीटीएस सदस्यों की संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. BTS के सदस्य अब करोड़ों की संपत्ति रखते हैं।
  2. BTS 2013 में शुरू हुआ और प्रसिद्ध हुआ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Richest BTS Member In 2024: BTS को बंगटन सोनियोनदान के नाम से जाना जाता है। यह म्यूजिक बैंड है, जो कि दुनिया भर में सेंसेशन बन गया है। इस म्यूजिक बैंड को पूरी दुनिया चाहने वाले हैं। उनके गाने, डांस और फैशन पॉप कल्चर की दुनिया में छा गए हैं। BTS के सदस्यों की लोकप्रियता और सफलता काफी बढ़ गई है।

2013 में बीटीएस की शुरुआत हुई थी। इन 10-11 सालों में इसके सदस्यों ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है।हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि बीटीएम के सदस्यों में सबसे अमीर सदस्य कौन है?

BTS V (Kim Taehyung)

2024 में BTS के सबसे अमीर सदस्य V हैं। किम ताएह्युंग फैंस के बीच V के नाम से मशहूर हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 40 मिलियन डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपये) है। उनकी यह संपत्ति केवल BTS के म्यूजिक परफॉर्मेंस से ही नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग और ब्रांड डील्स से भी आई है।


V ने के-ड्रामा ह्वारंग में एक्टिंग की थी, जो उनके करियर का एक बड़ा कदम था। इसके अलावा उन्होंने OST (ऑरिजिनल साउंडट्रैक) भी जारी किया था, जिसने उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ। V दुनिया भर के लक्जरी ब्रांड्स जैसे Celine और Cartier के लिए एंडोर्समेंट करते हैं। V अभी सेना में सेवा दे रहे हैं। उनकी सेवा जून 2025 तक चलेगी।

BTS Jungkook

BTS के सबसे कम उम्र के सदस्य Jungkook की नेट वर्थ 35 मिलियन डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपये) है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने खुद के एल्बम Golden से भी शानदार कमाई की है।

Jungkook के एल्बम ने बिलबोर्ड 200 पर रिकॉर्ड तोड़ा था, जिससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। उनके ब्रांड एंडोर्समेंट और BTS के अन्य प्रोजेक्ट्स ने उनकी संपत्ति में इजाफा किया है। वह Calvin Klein के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे अच्छी खासी रकम कमा रहे हैं।

BTS J-Hope

J-Hope की नेट वर्थ लगभग 30 मिलियन डॉलर (लगभग 225 करोड़ रुपये) है। J-Hope की खुद की यात्रा काफी शानदार रही है। 2022 में लोलापालूजा में परफॉर्म करने वाले पहले कोरियाई कलाकार बने। उनके ब्रांड एंडोर्समेंट में Louis Vuitton जैसी बड़ी इंटरनेशन कंपनियां हैं, जिससे उनको मोटी कमाई होती है।

BTS Suga

Suga की नेट वर्थ 30 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 225 करोड़ रुपये की बनती है। उन्होंने खुद का एल्बम D-Day लॉन्च किया। उसके बाद वर्ल्ड टूर किया, जिससे अच्छा पैसा कमाया। Suga के पास भी वैलेंटिनो और NBA जैसे महंगे व इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट हैं।

BTS RM

BTS के लीडर RM की नेट वर्थ 20-22 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) के बीच आंकी गई है। RM ने BTS के संगीत को बनाने में अहम रोल रखते हैं। उनके पास कई इंटरनेशनल कंपनियों के एडवर्टाइजमेंट हैं। उनके पास लाखों डॉलर की पेटिंग्स हैं, जो उनकी संपत्ति को और बढ़ाता है।

BTS Jin

Jin की नेट वर्थ लगभग 20 मिलियन डॉलर है। उन्होंने यह संपत्ति स्मार्ट निवेश से बनाई है। उन्होंने बिजनेस में निवेश किया, जिसमें रेस्टॉरेंट और रेमन ब्रांड प्रमुख हैं। उन्होंने कुछ दूसरे निवेश भी किए हैं, जिनसे उन्हें फायदा मिला है।

BTS Jimin

Jimin की नेट वर्थ भी लगभग 20 मिलियन डॉलर के आसपास है। उनके पास सबसे कम नेट वर्थ है, लेकिन उसके बाद भी यह दूसरे कोरियाई कलाकारों से बहुत ज्यादा है। Jimin का BTS के संगीत और अपने खुद के प्रोजेक्ट्स से ज्यादा कमाते हैं। उनका पहला एल्बम Face और दूसरा एल्बम Muse काफी सफल रहा है। वह Dior और Tiffany & Co. जैसे ब्रांड्स के एंबेसडर हैं, जिससे उनकी कमाई में बढ़ी है।