_m.webp)
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली. आमिर खान ने कहा कि फिल्म 3 इडियट्स में उनका किरदार (फुंसुक वांगड़ू) किसी भी तरीके से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड नहीं था। एक्टर ने कहा कि लोगों ने यह धारना खुद बना ली है।
दरअसल, ओमी वैद्य ने वांगचुक का सपोर्ट किया था। साथ ही लोगों से भी अपील कि थी कि वह वांगचुक को सपोर्ट करें। इसके बाद लोगों ने आमिर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लोगों का कहना था कि अगर एक फिल्म का एक एक्टर सोनम को सपोर्ट कर सकता है तो आमिर क्यों नहीं। जबकि एक्टर ने उनका किरदार फिल्म में निभाया था।
आमिर ने क्या कहा
ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) से हालिया बातचीत में आमिर से पूछा गया- जंतर मंतर में सोनम वांगचुक के अनशन के बारे में आपने बात नहीं की। 3 इडियट्स में आपका किरदार उन पर बेस्ड था। इस सवाल पर आमिर ने कहा- नहीं, असल में यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम वांगचुक के बारे में पता नहीं था। मुझे पता है, मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा जिसमें उसने ऐसा कहा था... नहीं, वह गलत है। हो सकता है चतुर ऐसा सोच रहा हो, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू, न ही अभिजात (दो राइटर्स) और न ही मुझे सोनम के बारे में पता था। हालांकि, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह वैसे भी बहुत अच्छा है। उनकी और उनके काम की इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वे '3 इडियट्स' के किरदार पर आधारित हों।
सोनम वांगचुक के अनशन पर भी बात की
इस मुद्दे पर आगे आमिर ने कहा- हम सभी उसकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक-ठाक खत्म होगा। हम सब यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपना उपवास खत्म करे और अपनी सेहत का ध्यान रखे।
सोनम वांगचुक को कई सेलेब्स का सपोर्ट
दरअसल, इस वक्त सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही, शिक्षा में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
उनके इस अनशन को कई एक्टर्स, फिल्म मेकर्स और डिजिटल क्रिएटर्स का सपोर्ट मिला है। इनमें से कई लोगों ने सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। साथ ही वांगचुक से अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह भी किया है।