• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

"अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो... तो मैं धमाका शुरू करूं", पटाखा बाजार में भी दिखा हम्‍जा अली मजारी का जलवा

पटाखा शॉप ने पटाखा हाउस नाम के ब्रांड पर छपी रणवीर के हम्ज़ा अली मजारी के रूप में तस्वीर के साथ डायलॉग अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो... तो मैं धमाका शुरू करूं को भी देखा जा सकता है।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:47:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:53:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
"अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो... तो मैं धमाका शुरू करूं", पटाखा बाजार में भी दिखा हम्‍जा अली मजारी का जलवा
पटाखा बाजार में हमजा अली मजारी का जलवा।

HighLights

  1. पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा।
  2. इस बार दीवाली के बाजार में रणवीर सिंह का दिखा दबदबा।
  3. आतिशबाजी मार्केट में हर तरफ छाया है हम्ज़ा अली मजारी।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। रणवीर सिंह का असर हम्ज़ा अली मजारी के रूप में सिल्वर स्क्रीन से परे देखने मिलना जारी है। दरअसल, रणवीर का यह आईकॉनिक किरदार इस साल के दिवाली सेलिब्रेशन का एक खास हिस्सा बनकर सामने आया है। मुंबई में हर तरफ त्योहार का जश्न मनाते हुए लोगों को देखा जा सकता है, ऐसे में एक चीज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वह है एक्टर की पटाखों के बॉक्स पर छपी तस्वीर, धुरंधर: द रेवेनेज के आइकॉनिक डायलॉग के साथ।

पटाखा शॉप ने पटाखा हाउस नाम के ब्रांड पर छपी रणवीर के हम्ज़ा अली मजारी के रूप में तस्वीर के साथ डायलॉग "अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो... तो मैं धमाका शुरू करूं" को भी देखा जा सकता है। इस क्रिएटिव तरीके ने पटाखे की दुकान को इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक का जश्न मनाने का पल बना दिया। इस तरह से क्रिएटिविटी को दिवाली के जोश के साथ हम्ज़ा के लार्जर दे लाइफ़ परसौना का मेल कहना गलत नहीं होगा।


View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

धुरंधर फ्रेंचाइजी के साथ रणवीर सिंह ने ऐसी परफॉर्मेंस दी है, जिसने देखते ही देखते दर्शकों के साथ अपना गहरा जुड़ाव बना लिया। फिल्म में रणवीर को जसकीरत सिंह रंगी और हम्ज़ा अली मजारी जैसे दो अलग किरदार निभाने के लिए दर्शकों द्वारा बेहद सराहा ही नहीं गया है बल्कि खूब प्यार भी मिला है।

इस तरह से दर्शकों ने न सिर्फ उनकी वर्सेटिलिटी बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन और कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस का भी जश्न मनाया है। इस तरह से फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में अपनी हमेशा के लिए जगह बना ली है बल्कि हम्ज़ा अली मजारी को इंडियन सिनेमा का हालिया सबसे आईकॉनिक किरदार भी बना दिया है।

naidunia_image

रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से अपने जनरेशन के सबसे बेहतरीन एक्टर होने की चर्चा को हवा दी, इतना ही नहीं उनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने GOAT लेवल परफॉर्मेंस तक का नाम दिया। उन्होंने अपनी काबिलियत से दो बिलकुल अलग किरदारों को अपनी पर्सनैलिटी, इंटेंसिटी और इमोशनल गहराई के साथ जीवंत किया है, जिससे उनकी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले परफॉर्मर के रूप में जगह और भी मजबूत हो गई है।

मुंबई की एक पटाखों की दुकान ने अपनी दिवाली की ब्रांडिंग में हम्ज़ा अली मजारी के किरदार और उसके मशहूर डायलॉग को शामिल कर इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

naidunia_image

यह दिखाता है कि इस फ्रेंचाइजी का लोगों पर कितना असर पड़ा है। पर्दे पर फैंस का पसंदीदा बनने से लेकर आम बातचीत और अब दिवाली के जश्न तक, हमजा अली मजारी का किरदार सिनेमा की दुनिया से बाहर भी अपनी अलग पहचान बना चुका है।

इस दिवाली रणवीर सिंह का यह अंदाज एक बार फिर दिखाता है कि उनके किरदारों का दर्शकों पर कितना गहरा असर है और उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी कितनी खास जगह बनाई है। इस फेस्टिव सीजन में जब पूरा देश पटाखों और जश्न के साथ दिवाली मना रहा है, तब हम्ज़ा अली मजारी भी अपने ही अंदाज में धूम मचाते नजर आ रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।